पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पहुंचे नवगछिया रेलवे स्टेशन
नवगछिया में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल ने राजधानी एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद बेली ब्रिज की तैयारी और स्थिति का निरीक्षण किया। बीआरओ की टीम और पुल निगम के अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्होंने जल्द तैयार होने का आश्वासन दिया।

नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया मॉडल स्टेशन पर सोमवार की शाम डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल पहुंचे। नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पुल एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वे पहुंचे थे। इस मौके पर नवगछिया जीआरपी पुलिस सहित आरपीएफ पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजधानी पर उन्हें चढ़ाया। प्रधान सचिव विक्रमशिला सेतु के पिछले सप्ताह ध्वस्त होने के बाद निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान बेली ब्रिज की तैयारी एवं पुल की स्थिति की जानकारी बीआरओ की टीम पुल निगम के अधिकारी एवं इंजीनियरों से ली एवं बेली ब्रिज जल्दी तैयार होने की बात उन्होंने कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन