New Administrative Leadership in Bhagalpur IAS Officer Prem Singh Meena Takes Charge शहर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक लोड घटाने को बनेगी ठोस रणनीति : मीणा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

शहर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक लोड घटाने को बनेगी ठोस रणनीति : मीणा

फोटो : ट्रैफिक दबाव व कनेक्टिविटी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल

Tue, 19 May 2026 02:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
शहर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक लोड घटाने को बनेगी ठोस रणनीति : मीणा

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर प्रमंडल को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। मुंगेर प्रमंडल के मौजूदा आयुक्त और वर्ष 2000 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को दूसरी बार भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में प्रभार ग्रहण किया। प्रभार संभालने से पहले उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसडीओ विकास कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने दफ्तर जाकर निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह से औपचारिक रूप से प्रभार ग्रहण किया। अवनीश का तबादला खान एवं भूतत्व विभाग में हो गया है। वे विभागीय सचिव बनाए गए हैं। अवनीश ने 15 दिसंबर 2025 को भागलपुर के आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। सिर्फ पांच माह यहां रहे अवनीश करीब 10 साल पहले भागलपुर में ही नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नये आयुक्त ने विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

नई प्रशासनिक जिम्मेदारी

प्रभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नए आयुक्त मीणा ने कहा कि यह उनके लिए कोई नया कार्यक्षेत्र नहीं है, क्योंकि वे इससे पहले भी भागलपुर में जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अब तीसरी बार वे इस क्षेत्र से जुड़े हैं, लेकिन इस बार प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेदारी के साथ। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर ट्रैफिक व्यवस्था और जाम की समस्या का समाधान रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से विक्रमशिला सेतु का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और कनेक्टिविटी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना तक यात्रा लगभग पांच घंटे में संभव हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर के नये प्रमंडलीय आयुक्त ने पदभार संभाला

विकास की दिशा में भागलपुर और बांका

प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि भागलपुर और बांका दोनों जिले विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों जिला प्रशासन सक्षम है। ऐसे में समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग में हाल के दिनों में कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और लंबित मामलों को तेजी से निपटाया जाएगा। मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मीडिया, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही भागलपुर प्रमंडल को विकास के नए स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।

विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रभार संभालने के थोड़ी देर बाद ही विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया। आयुक्त ने टूटे स्लैब को देखा और दो टुकड़े में बंटे पुल को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा बेली ब्रिज को भी देखा। आयुक्त के साथ भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी भी साथ थे। डीएम डॉ. चौधरी ने प्रमंडलीय आयुक्त को सेतु टूटने से पहले और बाद की कार्रवाई से अवगत कराया। बताया कि वैकल्पिक तौर पर नि:शुल्क नाव एवं स्टीमर चलाया गया। आज से शुल्क के साथ जहाज चलाया जा रहा है। बड़े वाहनों को भी जहाज से गंगा आरपार कराने का अधिकार और किराया तय किया गया है। बेली ब्रिज के बारे में बताया गया कि मई के अंत तक सेतु पर बेली ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।