Vikramshila Setu Permanent Repair DPR Preparation Underway विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के लिए बनाई जा रही संशोधित डीपीआर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के लिए बनाई जा रही संशोधित डीपीआर

इसमें पूरे सेतु पर नई सड़क निर्माण से लेकर बियरिंग बदलने की बात संशोधित डीपीआर

Tue, 19 May 2026 02:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के लिए बनाई जा रही संशोधित डीपीआर

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु की स्थाई मरम्मत के लिए संशोधित डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाई जा रही है। स्लैब गिरने से क्षतिग्रस्त हिस्से पर दोबारा स्लैब ढालने से लेकर जर्जर दो अन्य स्लैबों की जगह भी नये स्लैब ढालने के विभागीय निर्देश के बाद बजट 50 करोड़ के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है। इसमें पूरे सेतु पर नई सड़क निर्माण से लेकर बियरिंग बदलने की बात भी शामिल है। बता दें कि बीते सप्ताह ही सेतु की सेहत का ऑडिट, आईआईटी पटना ने किया था। इससे संबंधित ऑडिट रिपोर्ट दो-चार दिन में विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी। संशोधित डीपीआर का बजट करीब 50 करोड़ से अधिक जा सकता है, जिसे विभाग द्वारा स्वीकृति मिलने की संभावना पर विभागीय अभियंता खुद सशंकित हैं। कारण, सिर्फ 22 करोड़ की राशि की कमी से मेंटेनेंस नहीं हो पाया था। जिस कारण स्लैब गिरने पर राज्य सरकार की पूरे देश में जमकर किरकिरी हुई थी। बताया गया कि इसी किरकिरी को दूर करने की पहल के तहत भारी-भरकम पैकेज सेतु की मरम्मत के लिए मंत्रालय स्तर से देने की योजना है। अभियंताओं को कहा गया कि रिवाइज डीपीआर के साथ-साथ करीब 400 करोड़ से इसी सड़क (एनएच 131बी) के फोरलेन की फाइल भी भेजें। ताकि मंत्रालय से इस परियोजना के लिए भी राशि की मांग की जा सके。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नये आयुक्त ने विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पास

उल्लेखनीय है कि सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पास आ गई है। निगम के खगड़िया स्थित वरीय परियोजना अभियंता को यह काम दिया गया है। यही वजह है कि निगम के स्तर से रिवाइज डीपीआर बनाने के लिए पैनल्ड कंसल्टेंट एजेंसी से संपर्क साधा गया है। एनएच डिवीजन के अभियंता भी सहयोग में लगे हैं। इसमें दो माह पहले भेजी गई प्राक्कलन रिपोर्ट की कॉपी पुल निगम को उपलब्ध कराई गई है। एनएच के अभियंताओं ने बताया कि अभी बेली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। माह के अंत तक यह ब्रिज बन जाएगा तो बड़ी गाड़ियों को छोड़कर शेष का परिचालन कराया जा सकेगा।

कोट ...

अभी सेतु को चालू कराना प्राथमिकता है। इसकी स्थाई मरम्मत और निरंतर मेंटेनेंस कराने के लिए अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

- संजय कुमार भारती, मुख्य अभियंता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।