Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar MLA E Shailendra Criticizes Opposition on Women s Reservation Bill
महिला आरक्षण पर विपक्ष का रुख नारी सम्मान के खिलाफ : ईं. शैलेंद्र
बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और नारी सम्मान के लिए चिंताजनक है। विधायक ने कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी के रवैये को महिलाओं के अधिकारों के प्रति अस्पष्ट बताया।
Sun, 19 April 2026 01:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े घटनाक्रम पर विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा और नारी सम्मान दोनों के लिए यह चिंताजनक संकेत है। विधायक ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के संवैधानिक प्रावधान पर कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी का रवैया दर्शाता है कि देश की आधी आबादी के अधिकारों को लेकर उनकी सोच स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष घिरा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन