खगड़िया : जन कल्याण शिविर के लिए लोगों को पंचायत सचिव करें जागरूक : बीडीओ
रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष

रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम। एक प्रतिनिधिचौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बुधवार को बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 17 एवं 18 जून को प्रखंड की सभी पंचायतों में आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर रणनीति तैयार करना था। बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में माइक और ई-रिक्शा के माध्यम से शिविर के संबंध में लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए।
बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन प्रखंड की सभी पंचायतों में किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके लिए लोगों को अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य पहचान और प्रमाण पत्रों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की गई, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जन कल्याण शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन