किशनगंज : उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी
किशनगंज से शैलेश की रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड में सोमवार को किसानों के लिए “उर्वरकों दिघलबैंक प्रखंड में सोमवार को किसानों के लिए “उर्वरकों का संतुलित

किशनगंज से शैलेश की रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड में सोमवार को किसानों के लिए “उर्वरकों का संतुलित उपयोग” विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण, लागत में कमी तथा उत्पादन में वृद्धि के लिए उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अलीमुल इस्लाम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए केवल अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है।
उन्होंने जैविक खाद, हरी खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री शिवम राज ने किसानों को सरकारी योजनाओं एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित उर्वरक उपयोग से न केवल उत्पादन लागत घटती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलती है। किसानों को उर्वरकों की सही मात्रा, सही समय एवं सही विधि अपनाने की सलाह दी गई। वहीं आत्मा की ओर से उपस्थित,प्रखंड कृषि पदाधिकारी निशात अंजुम ने किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं तकनीकी सहयोग के बारे में अवगत कराया। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और समय-समय पर विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान एवं इनपुट डीलर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान सलाहकारों ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, ताकि उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलती रहे और कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन