डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि महंगाई बढ़ाएगी और बचत कम करेगी
बिहार के भभुआ में डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से महंगाई बढ़ने की संभावना है। इससे मध्यम और गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। यात्री और मालवाहक वाहनों का किराया, स्कूल वैन शुल्क और घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। किसानों की खेती की लागत भी बढ़ेगी।

यात्री वाहनों का किराया, मालवाहक वाहनों का ढुलाई खर्च, स्कूल वैन शुल्क, डीजल पंप से सिंचाई करना हो सकता है महंगा सब्जी, फल, दूध, अनाज, राशन, सीमेंट, बालू, गिट्टी, सरिया के दाम बढ़ सकते हैं बाहर खाना, ऑनलाइन शॉपिंग, इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदना हो सकता है महंगा (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैश्विक संकट के बीच डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से जहां एक तरफ महंगाई बढ़ने की संभावना तेज हो गई है, वहीं बचत कम हो जाएगी। इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। सबसे अधिक मध्यम व गरीब वर्ग प्रभावित होगा। इनका मासिक बजट बिगड़ सकता है। कमाई पहले जितनी ही रहे और महंगाई बढ़ेगी तो आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। डीजल की कीमतों में वृद्धि से ट्रैक्टर, सिंचाई पंप और कृषि उत्पादों की ढुलाई महंगी हो सकती है, जो सीधे खेती की लागत को बढ़ा देगी।
महंगाई के प्रभाव
ट्रक ऑपरेटर, ऑटो-रिक्शा, बस, जिप, मैजिक, कार चालक, जिनका मुख्य खर्च डीजल है, उनकी परिचालन लागत बढ़ जाएगी। इसका असर दैनिक यात्री की जेब पर पड़ेगा। डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का असर माल ढुलाई पर पड़ेगा, जिससे सब्जियों, फलों, दूध, अनाज, राशन सामग्री जैसे आवश्यक सामान महंगे होंगे। डिलीवरी चार्जेस बढ़ सकते हैं। परिवहन लागत बढ़ने के कारण स्कूल बस की फीस में वृद्धि हो सकती है। सीमेंट, बालू, गिट्टी, सरिया के दाम में वृद्धि हो सकती है। बाहर खाना, ऑनलाइन शॉपिंग, इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदना महंगा हो सकता है।
किसानों पर असर
सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले के किसान संजय उपाध्याय व अशोक सिंह ने बताया कि खरीफ फसल की खेती से ठीक पहले डीजल का दाम बढ़ा है। इससे खेतों की जुताई, सिंचाई, हार्वेस्टर से कटाई व थ्रेसिग आदि के दाम बढ़ जाएंगे। इसका सीधा असर हम किसानों की जेब पर पड़ेगा। अनिल प्रजापति, संतोष सिंह व मनोज बैठा ने बताया कि हमलोग मकान निर्माण का कार्य शुरू किए हैं। डीजल का दाम बढ़ने से ईंट, बालू, सीमेंट, गिट्टी व अन्य सामग्री का दाम भी बढ़ जाएगा।
घरेलू बजट पर प्रभाव
घरेलू मासिक बजट बढ़ जाएगा भभुआ। मध्यम वर्गीय परिवार से आनेवाली वार्ड 18 की गृहणी सुनीता देवी, वार्ड 13 की सुनैना देवी और वार्ड 19 की रौशनी देवी ने बताया कि किचेन के लिए किराना सामग्री पर लगभग तीन हजार रुपया मासिक खर्च होता है। अगर इन चीजों की कीमत में वृद्धि होती है है तो घरेलू बजट में इजाफा होगा, जिससे आर्थिक परेशानी हो सकती है। क्योंकि आमद सीमित है। अनीता ने कहा कि जब ढुलाई खर्च बढ़ेगा तो सिर्फ खाद्यान्न ही नहीं, कपड़े, बर्तन, इंधन आदि के भी दाम बढ़ेंगे, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डीजल के दाम में 3.14 रुपए की वृद्धि भभुआ। मध्य पूर्व देशों में तनाव के बीच पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। जिले के एटीएस फ्यूल्स बारे के प्रोपराइटर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पहले डीजल का दाम 92.98 रुपये प्रति लीटर था। अब बढ़कर 96.12 रुपए हो गया है। इस हिसाब से डीजल के दाम में 3.14 रुपए की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पहले पेट्रोल का दाम 106.82 रुपए प्रति लीटर था। अब बढ़कर 110.14 रुपए हो गया है। इस हिसाब से पेट्रोल के दाम में 3.32 रुपए बढ़ोतरी हुई है।
आगे की योजनाएँ
कोट पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि से खाद्य पदार्थों के दाम में निश्चित वृद्धि होगी। ढुलाई महंगी हो जाएगी। वाहनों के पाट्स महंगे होने से उत्पादन लागत भी बढ़ती है, जिससे अंतत: आम उपभोक्ता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। सिर्फ खाद्यान्न ही नहीं अन्य चीजों के भी दाम बढ़ेंगे। ददन जायसवाल, जिलाध्यक्ष, किराना व्यवसायी संघ कोट डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ा है तो ट्रक व मालवाहक वाहनों का किराया भी बढ़ेगा। ट्रक ऑपरेटरो की जल्द बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ही सबकी सहमति से किराया में बढ़ोत्तरी पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। राजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, ट्रक ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन खाद्य पदार्थों की कीमत प्रति किलो सामान बाजार में दाम चीनी 46-47 रुपए आटा 31-32 रुपए कतरनी 41-42 रुपए रिफाइन 150 रुपए सलोनी तेल 170 रुपए अरहर दाल 110-115 रुपए गोलमिरीच 800 रुपए जीरा 270-280 रुपए हल्दी खड़ा 180-200 रुपए सर्फ घड़ी 65 रुपए सर्फ व्हील 70 रुपए (भभुआ से श्रीकांत पांडेय) फोटो- 15 मई भभुआ- 5 कैप्शन- भभुआ शहर के सोनहन बाईपास रोड में स्थित पंप से इंधन भरवाने के लिए लगी वाहनों की कतार।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन