वैश्विक संकट में तो महंगाई झेलनी पड़ेगी, यह मजबूरी है
इंधन के दाम बढ़ने पर लोगों ने चिंता जाहिर की। पटना में वार्ड दो के दीपक यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर नौकरी-पेशा वालों पर पड़ेगा। सभी ने माना कि महंगाई में वृद्धि होगी, जिससे हर घर प्रभावित होगा। ट्रांसपोर्टर और डिलीवरी ब्वॉयों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की।

इंधन के दाम बढ़ने पर लोगों ने खुलकर अपनी चिंता भी जाहिर की कहा, अपनी जरूरतों में कटौती कर देंगे, पर बच्चों को कैसे मनाएंगे (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैश्विक संकट में सभी को महंगाई झेलनी पड़ेगी। यह हमारी-आपकी सभी की मजबूरी है। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि ने लोगों को टेंशन में ला दिया है। यह बातें शुक्रवार को शहर के महिला-पुरुषों ने कही।
लोगों की चिंताएँ
वार्ड दो के दीपक यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर नौकरी-पेशा वाले लोगों पर पड़ता दिख रहा है। वह रोज बाइक से ऑफिस जाते हैं। अब हर महीने करीब 100 रुपया अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। यह एक व्यक्ति का हिसाब है। एक घर में जितना ज्यादा होंगे वार्ड 16 के सन्नी अंसारी ने कहा कि देशहित में सबकुछ सहना है। लेकिन, इंधन की मूल्य वृद्धि का असर सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महंगाई के रूप में हर घर तक पहुंचेगा।
महंगाई का प्रभाव
सोनहन बाईपास रोड में पेट्रोल लेने आए बाइक चालक नरेंद्र कुमार ने कहा महंगाई बढ़ेगी और इसका असर सभी लोगों पर होगा। ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन से लेकर खाने-पीने की चीजों और खेती तक सब कुछ प्रभावित होगी। निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले अंकुर आर्या ने कहा कि उसकी कमाई सीमित है और खर्च लगातार बढ़ता जा रहे है। हम दिन भर बाइक से डिलीवरी करते हैं। रोज करीब 3 से 4 लीटर पेट्रोल भरवाना पड़ता है। रोजाना खर्च बढ़ेगा। अराधना देवी व पुष्पा कुमारी ने कहा कि अब तो कॉस्मेटिक, घरेलू व किचन सामग्री के भी दाम बढ़ जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन