Bhabhi killed for devar love marriage shot by devarani father in muzaffarpur Bihar देवर के लव मैरिज पर भाभी कुर्बान, देवरानी के पिता ने गोलियों से भून दिया; बिस्तर बदलने से बची सास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देवर के लव मैरिज पर भाभी कुर्बान, देवरानी के पिता ने गोलियों से भून दिया; बिस्तर बदलने से बची सास

मीना देवी का देवर सुधीर पासवान का आरोपी रंजीत पासवान की बेटी के साथ अफेयर चल रहा था। रंजीत इस शादी के पक्ष में नहीं था। वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो सुधीर ने उसकी बेटी को भगा कर शादी कर लिया था। प्रतिशोध में रंजीत ने मीना देवी की हत्या कर दी

Fri, 22 May 2026 02:20 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
देवर के लव मैरिज पर भाभी कुर्बान, देवरानी के पिता ने गोलियों से भून दिया; बिस्तर बदलने से बची सास

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला को देवर के लव मैरिज की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। जिले के साहेबगंज थाना गौड़ा गांव में बीती रात लगभग 12 बजे घर में घुसकर मीना देवी, 35 वर्ष को गोलियों से भून दिया । पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपित रंजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है जो उसी गांव का रहने वाला है। इस वारदात में बिस्तर बदलने से मृतका की सास बाल-बाल बच गई। पुलिस कांड की छानबीन में जुट गई है। गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस जघन्य हत्याकांड की वजह लव मैरिज है। बताया जा रहा है कि मीना देवी के देवर सुधीर पासवान का आरोपी रंजीत पासवान की बेटी के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन, रंजीत उनकी शादी के लिए तैयार नहीं था। जब वह इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुआ तो सुधीर उसकी बेटी को साथ लेकर फरार हो गया। दोनों ने घर के बाहर ही चुवके से शादी कर ली। इसको लेकर रंजीत गुस्से में था। उसने सुधीर की हत्या की धमकी दिया था लेकिन, शादी के बाद सुधीर घर छोड़कर किसी गुप्त जगह पर रह रहा था। इधर रंजीत प्रतिशोध की आग में जल रहा था। वह दोनों के घर लौटने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच रंजीत पासवान ने अपने दामाद के पिता और माता की हत्या का प्लान बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: बिहार में चोरों का फिल्मी अंदाज, स्कॉर्पियो से 6 बकरियां उठा ले गए

खाट बदलने से पहचान नहीं सका रंजीत

बेटी को भगाने के प्रतिशोध में सुधीर के माता-पिता की हत्या की नीयत से गुरुवार की रात पिस्टल लेकर घुसा था। सुधीर की जिस खाट पर सोती थी, गुरुवार को उस पर नहीं सोई थी। उस खाट पर सुधीर की भाभी मीना देवी सोई थी। रंजीत उसे ही सुधीर की मां समझ लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में मीना देवी को चार गोलियां लगी है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की पुष्टि डॉक्टर से कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 3 ग्रामीण SP का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, विभाग का आदमी कर रहा था खेल

सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। इस वारदात से गांव में गुस्सा और गम का माहौल बन गया है। पुलिस ने आरोपी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। रंजीत पासवान को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने फोड़ा इंजीनियर का सिर, तीसरे दिन रणक्षेत्र बना पटना IGIMS

(मुजफ्फरपुर से अरुण झा की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।