Bhabhi 40 devar 21 years 2 son mother eloped Muzaffarpur Bihar 40 की भाभी, 21 का देवर; इश्क की आग में जल गई मर्यादा, 2 बेटों को छोड़ प्रेमी के साथ मां हो गई फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

40 की भाभी, 21 का देवर; इश्क की आग में जल गई मर्यादा, 2 बेटों को छोड़ प्रेमी के साथ मां हो गई फरार

मुजफ्फरपुर में देवर-भाभी का इश्क चर्चा में है। 40 वर्षीय महिला अपने 21 साल के देवर संग फरार हो गई है। साथ में कैश और जेवर भी ले गई। पति ने पत्नी की वापसी के लिए पुलिस से मदद मांगी है।

Fri, 1 Aug 2025 12:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
40 की भाभी, 21 का देवर; इश्क की आग में जल गई मर्यादा, 2 बेटों को छोड़ प्रेमी के साथ मां हो गई फरार

प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। बिहार के मुजफ्फरपुर में इसी तरह के इश्क की एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। 40 साल की भाभी का दिल 21 साल के देवर के लिए ऐसा धड़का कि वह जवान हो रहे बेटों को छोड़कर फरार हो गई। अपने साथ घर से कैश और जेवर भी लेकर चली गई। पति ने पुलिस को आवेदन देकर बीवी को वापस लाने की गुहार लगाई है।

घटना मनियारी थाना इलाके के एक गांव की है। महिला की शादी हुए 20 साल से ज्यादा हो गए हैं। उसके दो बेटे हैं, जो बड़े हो चुके हैं। एक बेटे की शादी की बात भी चल रही है। महिला का पति गरीबनाथ ऑटो चलाता है। इस बीच बीवी घर पर अपने देवर को बुलाकर रंगरेलियां मनाती थी। प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि कुछ दिन पहले दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए। पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे कैश और जेवर भी लेकर भाग गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर-भाभी बंद कमरे में रोमांस करते धराए, भीड़ ने बांध कर दोनों को धुना, फिर…

पति ने बताया कि उसका रिश्ते का भाई घर आता था तो कहता था कि भाभी को भगाकर ले जाएंगे। सब इसे मजाक समझकर हल्के अंदाज में लेते थे क्योंकि देवर अपनी भाभी से 19 साल छोटा है। पति के पीठ पीछे वह प्रेम और अवैध संबंध की खिचड़ी पका रही थी इसका अंदाजा किसी को नहीं था। महिला का एक बेटा बालिग हो चुका है, जिसकी शादी की चर्चा थी। लेकिन इससे पहले ही मां ने 19 साल छोटे देवर से लव मैरिज कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर बिहार में पत्नी का कत्ल, पति फरार

पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि पत्नी बहाने बनाकर मायके गई थी। वहीं से फरार हो गई। पहले भी दोनों भाग चुके थे, लेकिन परिजन और संबंधियों के समझाने पर वापस आ गई थी। इस बार घर से नगद और गहने लेकर भागी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।