Devar bhabhi caught romancing in room mob tied and beat them in katihar bihar देवर-भाभी बंद कमरे में रोमांस करते धराए, भीड़ ने बांध कर दोनों को धुना; नहीं उतरा प्यार का बुखार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देवर-भाभी बंद कमरे में रोमांस करते धराए, भीड़ ने बांध कर दोनों को धुना; नहीं उतरा प्यार का बुखार

युवती की शादी 3 साल पहले मालदा निवासी युवक से हुई थी, लेकिन अब वह पति को छोड़कर प्रेमी संग जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी है।

Tue, 29 July 2025 05:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share
देवर-भाभी बंद कमरे में रोमांस करते धराए, भीड़ ने  बांध कर दोनों को धुना; नहीं उतरा प्यार का बुखार

बिहार के कटिहार में एक शादी शुदा युवती अपने चचेरे देवर के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसके साथ हमबिस्तर होने लगी। बंद कमरे में रोमांस करते पकड़े जाने के बाद लोगों ने दोनों की हाथ पैर बांध कर पिटाई कर दी। लेकिन उसके बाद भी वह पति को छोड़कर अपने देवर(प्रेमी) के साथ ही रहना चाहता है। देवर भी भाभी का ऐसा दीवाना हो गया है कि पीछे हटने को तैयार नहीं है जबकि आगामी 3 अगस्त को उसकी शादी होने वाली है।

मामला कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना गांव के हर गली मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला जो एक बच्चे की मां भी है अपने चचेरे देवर जीत कुमार शाह के साथ प्रेम संबंध में है। महिला ने पश्चिम बंगाल से अपने प्रेमी को बुलाकर ननिहाल में छुपा कर रखा था। दोनों को महिला के नाना ने एक बंद कमरे में दिनदहाड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर क्या था गांव वालों ने दोनों को पकड़ कर हाथ पैर बांधे और जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद भी दोनों के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर बिहार में पत्नी का कत्ल, पति फरार

बताया जाता है कि युवती की शादी 3 साल पहले मालदा निवासी युवक से हुई थी, लेकिन अब वह पति को छोड़कर प्रेमी संग जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी है। दूसरी तरफ युवक की खुद की शादी 3 अगस्त को तय है, लेकिन वह भी भाभी के प्यार में पागल है। मामला इतना बिगड़ गया कि गांव में पंचायत बैठाना पड़ा जहां तलाक की बात तक लिखित में आ गई। अब तीन घर उजाड़ने के कगार पर है और सबसे ज्यादा नुकसान एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची को होने वाला है जिसका भविष्य अब अधर में लटकता दिख रहा है। परिवार के लोग दोनों को समझा रहे हैं पर कोई भी बात मानने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि जब शिकायत की जाएगी तब उचित कानूनू कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर-भाभी ने खेला खूनी खेल, 2 लाख देकर छोटे भाई ने बड़े को मरवा दी गोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।