BEO one other arrested taking Rs 14600 bribe from teacher by Vigilance unit शिक्षक से 14600 रुपये रिश्वत लेते बीईओ समेत दो गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में घूस का खेल उजागर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शिक्षक से 14600 रुपये रिश्वत लेते बीईओ समेत दो गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में घूस का खेल उजागर

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पटना से आई निगरानी टीम ने बुधवार को बीईओ और उनके कार्यालय के लेखा सहायक को एक शिक्षक से 14600 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Wed, 18 June 2025 02:40 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
शिक्षक से 14600 रुपये रिश्वत लेते बीईओ समेत दो गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में घूस का खेल उजागर

बिहार के रोहतास जिले में शिक्षा विभाग के अंदर चल रहे घूसखोरी का खेल उजागर हुआ है। निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने बुधवार को बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यानी बीईओ सुधीरकांत शर्मा समेत दो लोगों को शिक्षक से 14600 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिक्षक से बीईओ ने 7600 रुपये और उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार ने 7000 रुपये की रिश्वत ली।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम दोनों घूसखोरों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। यह मामला पूरे शिक्षा महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित शिक्षक का नाम विद्याभूषण है। बीईओ और कर्मी ने उनसे सर्विस बुक को ठीक करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान से घूसखोर राजस्व कर्मी गिरफ्तार, निगरानी ने 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
ये भी पढ़ें:पुलिस थाने में रिश्वत लेते दो दारोगा गिरफ्तार, आरोपी की बीवी से मांगे थे 40 हजार

पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग को की थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि करने के बाद बुधवार को निगरानी टीम ने बिक्रमगंज बीईओ कार्यालय में छापा मारा और दोनों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।