Bihar Police two SI arrested taking bribe in station demanded rs 40000 from wife of accused पुलिस थाने में रिश्वत लेते दो दारोगा गिरफ्तार, आरोपी की बीवी से मांगे थे 40 हजार रुपये, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुलिस थाने में रिश्वत लेते दो दारोगा गिरफ्तार, आरोपी की बीवी से मांगे थे 40 हजार रुपये

बिहार के कैमूर जिले में भगवानपुर थाने में रिश्वत लेते दो दारोगा को निगरानी टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक केस में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में दोनों ने उसकी बीवी से 40000 रुपये की घूस मांगी थी।

Wed, 4 June 2025 04:32 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, भगवानपुर (कैमूर)
share
पुलिस थाने में रिश्वत लेते दो दारोगा गिरफ्तार, आरोपी की बीवी से मांगे थे 40 हजार रुपये

कैमूर जिले के भगवानपुर थाने में तैनात बिहार पुलिस के दो दारोगा को निगरानी इकाई ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते बुधवार को गिरफ्तार किया। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने दोनों दारोगा को पुलिस थाना से पकड़ा। दोनोंइनका नाम लक्की आनंद और राशिद कमाल है। दोनों दारोगा ने एक केस में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में उसकी बीवी से घूस मांगी थी। बुधवार को घूस लेते समय दोनों दारोगा को निगरानी टीम ने पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी के अधिकारियों ने इसकी सूचना एसपी हरिमोहन शुक्ला को दी। एसपी भगवानपुर थाना पहुंचे। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर टीम के अधिकारी दोनों दारोगा को अपने कब्जे में लेकर वहां से रवाना हो गए। निगरानी की छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे समीरचंद्र झा ने बताया कि पतरिहा गांव के अमित कुमार ने 24 मई को भगवानपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमे भगवानपुर स्थित प्रताप ऑटो एजेंसी के संचालक परमालपुर निवासी प्रिंस कुमार सिंह एवं सूरज कुमार सिंह को नामजद किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI के हत्थे चढ़ा घूसखोर बैंक मैनेजर, सब्सिडी देने के लिए ले रहा था 15 हजार

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर बाइक का पैसा चुकता करने के बाद भी नो ड्यूज नहीं देने, बरगलाने और जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर जलील करने का आरोप है। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने एवं घर पर दबिश नहीं देने की एवज में थाने के दारोगा ने 40 हजार रुपयों की मांग प्रिंस की पत्नी चांदनी सिंह से की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा से रेप के आरोपी को थाने से भगा दिया, थानेदार, दारोगा सब सस्पेंड

उन्होंने बताया कि प्रिंस सिंह की पत्नी चांदनी ने दारोगा द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत निगरानी से की। मंगलवार को इस शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। बुधवार सुबह प्रिंस के भाई हिमांशु कुमार सिंह के हाथों घूस के 40 हजार रुपए लेते निगरानी की टीम ने दारोगा लक्की आनंद एवं राशिद कमाल को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।