मौजूदा सीटों पर महिलाओं को आरक्षण मिले : माले
भाकपा माले ने संसद की मौजूदा सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि केंद्र सरकार को 543 सीटों में महिलाओं के लिए आरक्षण देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास मत में असफलता और जनता के साथ विश्वासघात की बात भी की।

भाकपा माले ने संसद की मौजूदा सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देने की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में पोस्टर लिये अपनी मांग के समर्थन में सरकार के विरोध में नारा लगा रहे थे। भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि केंद्र सरकार को संसद में जो 543 सीटें हैं, उसमें ही महिलाओं को आरक्षण देने में क्या दिक्कते आ रही हैं। महिलाओं को आरक्षण देने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने की बात केंद्र सरकार क्यों कर रही है। वह विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं हो रहा है, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात किया गया है।
2025 से 30 फिर से नीतीश के नारा के साथ एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ा था। पर, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन