Protest Against Police Brutality on Teacher Candidates in Bihar सुपौल : बीपीएससी टीआरई 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार, Supaul Hindi News - Hindustan
More

सुपौल : बीपीएससी टीआरई 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

त्रिवेणीगंज में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पुतला दहन किया। आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि वह लगातार शिक्षक बहाली को लटका रही है।

Tue, 12 May 2026 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share
सुपौल : बीपीएससी टीआरई 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले में शहीद राजकिशोर बस पड़ाव प्रांगण में सोमवार की शाम कार्यकर्ताओं ने आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा के नेतृत्व में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज व छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के विरोध में नारे भी लगाए।

प्रदर्शन का कारण

वहीं पुतला दहन के उपरांत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव संतोष कुमार सियोटा ने कहा शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज व छात्रों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। साथ ही बिहार सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों को लगातार ठगने का काम कर रही है, सरकार विगत 2 वर्षों से शिक्षक बहाली को लटका रखी है ,जब छात्र आंदोलन करते हैं तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है और उसपर मुकदमा लादकर जेल भेजा जाता है। जबकि छात्र पहले से ही बेरोजगारी और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है,एक तरफ सरकार युवाओं को नौकरी देने का ढिंढोरा पिटती है तो दूसरी तरफ नौकरी की मांग कर रहे छात्रों का सर फोड़ दिया जाता है।

आइसा की मांगें

उन्होंने मांग की है कि शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का नोटिफिकेशन अविलंब जारी करें, शिक्षक भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी हो, शिक्षक भर्ती परीक्षा में पीटी एवं मेंस की बाध्यता को खत्म करें। छात्र नेता सौरभ यादव ने कहा कि छात्र नेता दिलीप कुमार सहित अन्य गिरफ्तार शिक्षक अभ्यर्थियों को रिहा करें,शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए मुकदमे को वापस ले और दोषी अधिकारी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में आइसा जिलाध्यक्ष रामाशीष कुमार ,जिला उपाध्यक्ष अभिनव आनंद, राजेश कुमार, ई नीतीश चौधरी, प्रदीप सरदार, प्रभाष राणा, ललटु कुशवाहा ,शोएब आलम, प्रमोद सरदार, सोनू कुमार, रणजीत कुमार, ज्योति कुमारी, परवेज आलम, उमेश कुमार ,हिमांशु कुमार, विशाल दास, सौरभ कुमार आदि छात्र उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।