Power Supply Disruptions in Mirganj Affect Daily Life Amidst Heatwave पूर्णिया : उमस भरी गर्मी में बिजली संकट, जनता परेशान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया : उमस भरी गर्मी में बिजली संकट, जनता परेशान

मीरगंज क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई, छोटे दुकानदारों का व्यवसाय और लोगों की नींद पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से सुधार की मांग की है, जबकि विभाग ने लोड शेडिंग के कारण समस्या बताई है।

Sat, 25 April 2026 05:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
पूर्णिया : उमस भरी गर्मी में बिजली संकट, जनता परेशान

मीरगंज (पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट मीरगंज क्षेत्र में इन दिनों बिजली की आंखमिचौनी से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन हो या रात, लोगों को बिजली के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से बिजली की स्थिति खराब बनी हुई है। बिना किसी सूचना के घंटों बिजली चली जाती है। इससे घर के कामकाज में दिक्कत हो रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और छोटे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

रात में बिजली कट जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। गर्मी और उमस में हालात और मुश्किल हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार के दावे जमीनी स्तर पर सही नहीं दिख रहे हैं। इधर, बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने बताया कि लोड शेडिंग के कारण यह समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति को जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है और लोगों से धैर्य रखने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति की आंख-मिचौली से आम जनजीवन त्रस्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।