DM Reviews Eid-ul-Joha Preparations in Begusarai बकरीद: सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने पर होगी त्वरित कार्रवाई, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

बकरीद: सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने पर होगी त्वरित कार्रवाई

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर रविवार को डीएम ने दिये निर्देश

Sun, 24 May 2026 07:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
बकरीद: सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने पर होगी त्वरित कार्रवाई

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर रविवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुमंडल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति समिति की बैठक में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने का लिया गया निर्णय

बैठक में चर्चा

डीएम ने कहा कि बकरीद पर्व संवेदनशीलता एवं आपसी सौहार्द का पर्व है। पर्व के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनाहातू में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

निर्देश और आदेश

डीएम ने बताया कि बकरीद पर्व के अवसर पर जिला स्तर से संयुक्त आदेश निर्गत किया जाएगा। साथ ही अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी आवश्यकतानुसार संयुक्त आदेश जारी कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को ब्रीफिंग सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों को भी आवश्यकता अनुसार विभिन्न संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों पर प्रतिनियुक्त किया जा सकता है। बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि 28 मई से 30 मई तक जिले में सतत निगरानी एवं विधि-व्यवस्था संधारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सोशल मीडिया पर निगरानी

पर्व के दौरान मांस वितरण एवं उससे संबंधित अफवाहों को लेकर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज अदा किए जाने वाले स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने नगर निकायों एवं स्थानीय प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पुलिस की तैयारी

पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष गश्ती, निरंतर पेट्रोलिंग एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही शांति समिति की बैठकों को सक्रिय रूप से आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों से समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद

मटिहानी, एक संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मटिहानी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। बैठक में थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर जिला पार्षद झुन्ना सिंह, जदयू नेता संजीव कुमार, पूर्व सरपंच राजेंद्र चौधरी राजेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, पूर्व मुखिया अमरेश राय, राम रतन चौधरी, सरपंच सुरेश सिंह, अशोक राय, मो. फ़िरदौस, मो. मोख्तार एवं मो. अकरम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डुमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।