Boy killed in love affair his girlfriend used to talk with others जिस लड़की से वो बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे; लव अफेयर में युवक की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जिस लड़की से वो बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे; लव अफेयर में युवक की हत्या

भागलपुर जिले के कहलगांव में एक युवक का शव मिला है, जिसकी प्रेम प्रसंग मेें हत्या की आशंका है। भाई ने आरोप लगाया कि मृतक की गर्लफ्रेंड से और भी लड़के बात करते थे, उन्होंने ही मर्डर कर दिया।

Sat, 5 April 2025 08:31 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, कहलगांव (भागलपुर)
share
जिस लड़की से वो बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे; लव अफेयर में युवक की हत्या

बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, फिर शव को रेलवे पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। कहलगांव थाना पुलिस को शुक्रवार को कैरिया पंचायत के सौर गांव के पास उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक का मर्डर किया गया। मृतक की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र के भोलसर गांव निवासी 18 वर्षीय रॉबिन सिंह के रूप में हुई है। उसके भाई ने बताया कि रॉबिन जिस लड़की से बात करता था, उससे और भी लड़के बात करते थे। लव अफेयर के चलते उन्हीं लड़कों ने उसे मार दिया होगा।

युवक का चेहरा हत्यारों ने बुरी तरह से कुचल दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को उसका मोबाइल भी मिला। फोन से ही पुलिस ने शव की पहचान की। मृतक रॉबिन के छोटे भाई जॉनी ने बताया कि उनके घर के पास दुर्गा स्थान परिसर में यज्ञ हो रहा है। रॉबिन गुरुवार रात साढ़े 8 बजे तक मेले में एक पान की दुकान पर बैठा हुआ था। फिर किसी का फोन आया और वह 10 मिनट में वापस आने का बोलकर निकल गया। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में शूटर शाहनवाज की गोली मारकर हत्या, नीलेश मुखिया मर्डर में था शामिल

शुक्रवार की सुबह शव मिलने कि सूचना मिली तो परिवार के लोग वहां गए, वहां रॉबिन को उन्होंने मृत पाया। रॉबिन की हत्या पत्थर से सिर और चेहरे पर मारकर की गई। उसके मुंह और सिर को कूचकर क्षत-विक्षत किया गया है। उसके शरीर की कई हड्डियां भी तोड़ दी गई। एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि हत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त की मां के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के की हत्या, अफेयर में गई जान

मृतक के छोटे भाई ने यह भी बताया कि रॉबिन कभी-कभार शराब भी पीता था। उसे बाइक चलाने नहीं आती थी। वह घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, यह उन्हें नहीं पता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।