boyfriend beaten and forced to ate poison by girl family in love affair begusarai बिहार में लव अफेयर में गई युवक की जान, प्रेमिका के घर वालों पर पिटाई कर जहर खिलाने का इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में लव अफेयर में गई युवक की जान, प्रेमिका के घर वालों पर पिटाई कर जहर खिलाने का इल्जाम

मृतक लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़की उनके बेटे को फोन कर बार-बार तंग करती थी और शादी का दबाव बना रही थी। हालांकि, लड़का शादी के लिए तैयार नहीं था। आरोप है कि इस बीच लड़की के चाचा ने किसी बहाने से लड़के को घर बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी।

Mon, 28 April 2025 01:10 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
बिहार में लव अफेयर में गई युवक की जान, प्रेमिका के घर वालों पर पिटाई कर जहर खिलाने का इल्जाम

बिहार में प्रेमिका के घर वालों द्वारा लड़की के प्रेमी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पहले प्रेमी को पीटा गया और फिर उसे जबरन जहर खिला दिया गया। हैरान कर देने वाला मामला बेगूसराय जिले का है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की हत्या का आरोप लड़की समेत पूरे परिवार पर लगा है। यह मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के नवपोलिया गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़के का प्रेम-प्रसंग गांव की ही एक शादीशुदा युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।

मृतक लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़की उनके बेटे को फोन कर बार-बार तंग करती थी और शादी का दबाव बना रही थी। हालांकि, लड़का शादी के लिए तैयार नहीं था। आरोप है कि इस बीच लड़की के चाचा ने किसी बहाने से लड़के को घर बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिटाई के बाद उसे जहर खिला दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 36 हेडमास्टरों पर केस, शिक्षा विभाग की योजनाओं में फर्जीवाड़े का खेल
ये भी पढ़ें:गाली दी और लज्जा भंग किया, बिहार में महिला यूट्यूबर ने राजद नेता पर किया केस

स्थानीय लोगों को तेघड़ा थाने को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेजा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद लड़की के घरवाले घर छोड़कर फरार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को जबरन जहर पिला क्यों मार डाला, भयानक कांड
ये भी पढ़ें:दलितों का घर तोड़ा, मारपीट का भी आरोप;बिहार में BDO, CO और दारोगा समेत 27 पर केस
ये भी पढ़ें:बिहार में दुल्हन का अपहरण, बंदूक की नोंक पर दूल्हे के सामने से उठा ले गए बदमाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।