PM Modi in Siwan today will give 6 thousand crores projects Bihar Vande Bharat new railway line पीएम मोदी आज सीवान में; वंदे भारत, नई रेल लाइन समेत बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात देंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी आज सीवान में; वंदे भारत, नई रेल लाइन समेत बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात देंगे

पीएम मोदी की सीवान जिले के जसौली में शुक्रवार को जनसभा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार को 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे नई वंदे भारत ट्रेन और रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

Fri, 20 June 2025 06:04 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना/सीवान
share
पीएम मोदी आज सीवान में; वंदे भारत, नई रेल लाइन समेत बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात देंगे

PM Modi Bihar Visit: 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 5736 करोड़ की लागत वालीं 22 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। पीएम आवास योजना (शहरी) के 56,666 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भी भेजेंगे। पीएम मोदी 6684 गरीबों को मकान की चाबी सौंप कर गृह प्रवेश कराएंगे। इसके अलावा वे पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और वैशाली से देवरिया के बीच नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं। बीते 3 सप्ताह के भीतर पीएम का यह दूसरा बिहार दौरा है। पिछले महीने 29 मई को भी वे पटना आए थे और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर रोड शो किया था। इसके अगले दिन 30 मई को उन्होंने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में रैली कर लगभग 47500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी की रैली के दिन सीवान के स्कूल, कोचिंग में पढ़ाई पर बैन; 23 जून तक छुट्टी

सीवान के जसौली में शुक्रवार को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम का विमान शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर में सवार होकर जसौली पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वे कुशीनगर होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे।

8 परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

1. दीघा एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क

2. कंकड़बाग एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क

3. मोकामा आई एंड डी और एसटीपी

4. फतुहा आई एंड डी और एसटीपी

5. बेगूसराय एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क

6. बख्तियारपुर आई एंड डी और एसटीपी

7. वैशाली-देवरिया के बीच 29 किमी नई रेल लाइन

8. हाजीपुर-सगौली 148 किमी नई रेल लाइन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को कल मिलेगी एक और वंदे भारत, पाटलिपुत्र टू गोरखपुर; जानें किराया और रूट

14 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

1. बेगूसराय जलापूर्ति परियोजना

2. छपरा जलापूर्ति परियोजना

3. बक्सर जलापूर्ति परियोजना

4. मोतिहारी सीवरेज व सेप्टेज प्रबंधन

5. सासाराम सीवरेज नेटवर्क एवं ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना

6. सीवान सीवरेज नेटवर्क ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना फेज व वन

7. आरा जलापूर्ति परियोजना

8. सीवान जिलापूर्ति परियोजना

9. सासाराम जलापूर्ति परियोजना

10. मोतिहारी आई एंड डी और एसटीपी

11. रक्सौल आई एंड डी और एसटीपी

12. बक्सर आई एंड डी और एसटीपी

13. आरा आई एंड डी और एसटीपी

14. बिहार के विभिन्न ग्रिड उप स्टेशनों पर 500 मेगावाट क्षमता की बैटरी उर्जा भंडारण प्रणाली

दो ट्रेन और एक लोकोमोटिव को दिखाएंगे हरी झंडी

● पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत

● वैशाली-देवरिया सेक्शन के बीच ट्रेन

● लोकोमोटिव फैक्ट्री मढ़ौरा, सारण से गिनी को निर्यात किया जाने वाला पहला लोकोमोटिव

● पीएम आवास के 6684 लाभुकों गृह प्रवेश के लिए देंगे चाबी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।