befitting reply to the opposition convey the government achievements to the public Nitish task to NDA MLAs विपक्ष को करारा जवाब, जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां; NDA विधायकों को नीतीश का टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विपक्ष को करारा जवाब, जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां; NDA विधायकों को नीतीश का टास्क

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के बीच एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को कई टास्क दिए। उन्होने कहा कि एनडीए को एकजुट होकर विपक्ष को जवाब देना है। साथ ही सरकार के बेहतर कार्यों का संदेश आम लोगों के बीच पहुंचाएं।

Mon, 21 July 2025 06:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
विपक्ष को करारा जवाब, जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां; NDA विधायकों को नीतीश का टास्क

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। इस बीच 57946 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया गया है। विधानसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं राज्य में जारी वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चर्चा की मांग की। इस बीच एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को कई टास्क दिए। उन्होने कहा कि एनडीए को एकजुट होकर विपक्ष को जवाब देना है।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र की लंबित योजनाओं को पूरा कराने को कहा, साथ ही विधायकों से क्षेत्र के विकास को लेकर काम करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा का ये अंतिम सत्र है। ऐसे में सभी अधूरे कार्य पूरे कर लें। सरकार के बेहतर कार्यों का संदेश आम लोगों के बीच पहुंचाने का भी टास्क विधायकों को दिया गया। वहीं 125 यूनिट फ्री बिजली और दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग पेंशन 400 से 1100 रुपए किए जाने के सरकार के फैसले की विधायकों ने प्रशंसा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR पर अड़ा विपक्ष, तेजस्वी बोले- वोटर लिस्ट से नाम कटने की साजिश पर चर्चा जरूरी
ये भी पढ़ें:संभल नहीं रहा तो बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, राबड़ी देवी की सीएम नीतीश को सलाह
ये भी पढ़ें:बेटे निशांत को सीएम बनाएं नीतीश, राबड़ी की सलाह पर तेज प्रताप का भी समर्थन

हंगामे के बीच 57946 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राज्य सरकार अपनी पेंशन योजनाओं के लिए 5168 करोड़ खर्च करेगी जबकि केन्द्रीय योजना के राज्यांश के रूप में 2915 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान के लिए 2127.10 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 1000 करोड़, औद्योगिक विकास के लिए भूअर्जन हेतप 1000 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 725 करोड़, बालक-बालिका साइकिल योजना के लिए 369 करोड़ खर्च होंगे।

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रथम अनुपूरक बजट में वार्षिक योजना मद में 36169.3431 करोड़, स्थापनाा एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 21773.2755 करोड़, केन्द्रीय क्षेत्र योजना मद में 3.63 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।