Opposition adamant on SIR Tejashwi said Discussion on conspiracy to delete names from voter list is necessary एसआईआर पर अड़ा विपक्ष, तेजस्वी बोले- वोटर लिस्ट से नाम कटने की साजिश पर चर्चा जरूरी, वरना..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

एसआईआर पर अड़ा विपक्ष, तेजस्वी बोले- वोटर लिस्ट से नाम कटने की साजिश पर चर्चा जरूरी, वरना...

वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का मुद्दा बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी गूंजा। विपक्ष SIR पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि टर लिस्ट से नाम कटने की साजिश पर चर्चा कराना जरूरी है। अन्यथा राजनैतिक और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब मिलेगा।

Mon, 21 July 2025 05:01 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
एसआईआर पर अड़ा विपक्ष, तेजस्वी बोले- वोटर लिस्ट से नाम कटने की साजिश पर चर्चा जरूरी, वरना...

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हंगामादार रहा। एसआईआर पर चर्चा को लेकर पूरा विपक्ष अड़ा रहा। मतदाता पुनरीक्षण में लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप लगाया। बैनर-पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायक दलों की अहम बैठक विधानसभा के परिसर में हुई। जिसमें सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति बनी।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में वोटर लिस्ट के मुद्दे पर हर हाल में चर्चा कराई जाए, नहीं तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आज से सत्र शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के प्रतिनिधियों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर स्पष्ट रूप से कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम कटने की साजिश पर चर्चा कराना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधानसभा में इस विषय को नजरअंदाज किया गया तो इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक जवाब दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एसआईआर पूरा होने तक अधिकारियों और कर्मियों के तबादले पर रोक
ये भी पढ़ें:मतदाता गहन पुनरीक्षण के जरिए वोट और वजूद मिटाने की कोशिश, तेजस्वी फिर बरसे
ये भी पढ़ें:कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है BJP, बोले तेजस्वी यादव

आपको बता दें इससे पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर तेजस्वी यादव ने देश के 35 बड़े नेताओं को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होने कहा था कि बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण का तमाशा और त्रासदी बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित करके लोकतंत्र की नींव हिला रही है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कैसे भारतीय चुनाव आयोग जैसी 'स्वतंत्र संस्था' हमारी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता में जनता के विश्वास को खत्म करने पर अड़ी हुई है। लाखों मतदाताओं को, बिना किसी गलती के, अधिकारहीन और अपमानित किया जा रहा है। हम सब मिलकर इस प्रक्रिया का तब तक विरोध करेंगे जब तक यह पारदर्शी एवं समावेशी ना हो।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।