20000 cash and washing machine to get the name removed from the case vigilance caught the inspector taking bribe केस से नाम हटवाने के लिए 20000 कैश और वॉशिंग मशीन, निगरानी ने दारोगा को घूस लेते दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

केस से नाम हटवाने के लिए 20000 कैश और वॉशिंग मशीन, निगरानी ने दारोगा को घूस लेते दबोचा

निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक असाव थाने के सहसराव पारसाहा टोला निवासी चंदन कुमार यादव ने निगरानी में घूस मांगे जाने से संबंधित शिकायत चार अप्रैल 2025 को दर्ज कराई थी।

Wed, 14 May 2025 08:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
केस से नाम हटवाने के लिए 20000 कैश और वॉशिंग मशीन, निगरानी ने दारोगा को घूस लेते दबोचा

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय की टीम ने सीवान के असाव थाने में तैनात दारोगा मिथिलेश मांझी को 20 हजार रुपये और एक वॉशिंग मशीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घूस की राशि थाने में दर्ज एक केस में नाम हटाने एवं केस डायरी में मदद करने के लिए ली जा रही थी। निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक असॉव थाने के सहसराव पारसाहा टोला निवासी चंदन कुमार यादव ने निगरानी में घूस मांगे जाने से संबंधित शिकायत चार अप्रैल 2025 को दर्ज कराई थी।

परिवादी की शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी दारोगा के द्वारा घूस मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर निगरानी थाने में मामला दर्ज करते हुए डीएसपी राजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। इस धावा दल ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मिथलेश मांझी को 20 हजार रुपये नकद और 19800 रुपये मूल्य के एक वॉशिंग मशीन घूस के रूप में लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग की बरामदगी के लिए मांगी 5 हजार की घूस, निगरानी ने दारोगा को दबोचा
ये भी पढ़ें:शिक्षा विभाग के दो कर्मी चढ़े निगरानी के हत्थे, 50 हजार लेते रेड हैंड गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी सीवान के चकिया बिन्दुसार रोड स्थित डॉ मिताली कुमारी के नर्सिंग होम के सामने से की गयी। निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि वाशिंग मशीन 09 मई 2025 को जिमी सेल्स (एलजी शॉप) बबुनिया रोड, सिवान से शिकायतर्ता द्वारा 19800 रुपये में खरीद की गयी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।