Increasing Humidity and Power Outages Make Life Difficult in Banka District जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें, Banka Hindi News - Hindustan
More

जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

दोपहर करीब 3 बजे शहर में हुई बूंदाबान्दी से उमस में हुई और इज़ाफ़ा दोपहर करीब 3 बजे शहर में हुई बूंदाबान्दी से उमस में हुई और इज़ाफ़ा गर्मी के इस मौसम मे

Sun, 19 April 2026 01:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

बांका, नगर प्रतिनिधि। आजकल जिले में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे हवा में मौजूद नमी लगातार कम होती जा रही है, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा, जहां सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जबकि दोपहर करीब 3 बजे शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे थोड़ी राहत की उम्मीद जगी, लेकिन इसके बाद उमस और भी अधिक बढ़ गई। जबकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

इधर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलती रही, लेकिन वह भी लोगों को गर्मी से राहत देने में नाकाम रही। साथ ही हवा में आर्द्रता का स्तर करीब 54 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस और अधिक महसूस की गई। जबकि गर्मी के साथ-साथ बिजली आपूर्ति में लगातार हो रही बाधा ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिनभर हो रहे अनियमित पावर कट के कारण घरेलू कामकाज और व्यवसाय दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा।खासकर शाम के समय बिजली कटौती से स्थिति और भी खराब हो रही। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि, एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बिजली की अनियमित आपूर्ति ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह मौसम और भी कठिन साबित हो रहा है। उधर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में शरीर में पानी की कमी से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार गर्मी के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं और लू तथा डिहाइड्रेशन से बचाव करते हैं। फिलहाल जिले में उमस और गर्मी का यह दौर लोगों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, और सभी को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा चढ़ने से बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा @ 42, तपिश से राहगीर रहे परेशान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।