गर्मी बढ़ने के साथ ही अमरपुर में बिजली व्यवस्था चरमराई
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही जहां लोग छांव एवं ठंडी जगह खोजने लगे हैं

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही जहां लोग छांव एवं ठंडी जगह खोजने लगे हैं वहीं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अमरपुर पावर सब स्टेशन हो या लक्ष्मीपुर चिरैया पीएसएस दोनों से बिजली की कटौती इतनी ज्यादा हो रही है कि लोगों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई है। शनिवार की रात में अमरपुर बाजार में आधी रात तक बिजली नहीं रहने से आम लोग बेचैन हो गए। शहर के लोगों ने बताया कि दोपहर हो या शाम प्रतिदिन नियमित रूप से बिजली कटती है।
शाम में तो लोग घरों से बाहर निकल कर किसी तरह समय बिताते हैं लेकिन दोपहर में बिजली कटने से घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। शनिवार की रात में बिजली कटने पर विभाग के एक अधिकारी जदयू के एक गालीबाज नेता के कोप भाजन का शिकार हो गए। यही स्थिति लक्ष्मीपुर चिरैया पीएसएस की भी है। यहां भी अक्सर बिजली कटती रहती है। इस पीएसएस से अधिकांश गांव जुड़े हुए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन