Banka District to Host Welfare Camps for Government Schemes प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन 17 व 18 को, Banka Hindi News - Hindustan
More

प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन 17 व 18 को

बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के

Thu, 11 June 2026 12:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन 17 व 18 को

बांका, एक संवाददाता। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से बाँका जिले के सभी 11 प्रखंडों में दिनांक 17 जून 2026 एवं 18 जून 2026 को ‘प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 17 से

शिविर का उद्देश्य

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों का भ्रमण कर शिविर का निरीक्षण करें तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दें। शिविर में आयुष्मान भारत-पीएम जेएवाई, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष), सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुक्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएँ, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएँ, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई केवाईसी एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया : 17 एवं 18 जून को जिले में होने वाले सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर को लेकर डीएम ने प्रचार वाहन

सुविधाएँ और सहायता

प्रत्येक योजना हेतु पृथक काउंटर एवं नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही हेल्प डेस्क/सहायता केन्द्र के माध्यम से लाभार्थियों को मार्गदर्शन, आवेदन प्रपत्र भरने एवं आवश्यक दस्तावेजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर स्थल पर मेडिकल स्टॉल की भी व्यवस्था रहेगी, जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच, रक्तचाप, शर्करा परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड नामांकन काउंटर के समीप मेडिकल स्टॉल स्थापित किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।