धावा नदी में ओवरलोड ऑटो पलटा, 12 घायल
आठ की हालत गंभीर, नीमा चतुर्भुज गांव के पास हुआ हादसा, अफरातफरी के बीच घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर किया गया रेफर स स सस स स स स

आठ की हालत गंभीर, नीमा चतुर्भुज गांव के पास हुआ हादसा, अफरातफरी के बीच घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर किया गया रेफर फोटो- 27 अप्रैल एयूआर 9 कैप्शन- हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल फोटो- 27 अप्रैल एयूआर 10 कैप्शन- अस्पताल परिसर में लगी लोगों की भीड़ रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के नीमा चतुर्भुज गांव के पास धावा नदी में ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 12 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ढोसिला कला निवासी 36 वर्षीय आशा कुमारी, 33 वर्षीय पुनीता देवी, 28 वर्षीय रुना देवी, 8 वर्षीय शौर्य कुमार, 10 वर्षीय पियूष, 12 वर्षीय संतोष कुमार, रूकुमचक गांव निवासी 65 वर्षीय मो. मोहिदीन, 60 वर्षीय सुफल चौहान, साहों कर्मा निवासी 30 वर्षीय प्रीति देवी, 4 वर्षीय कोमल कुमारी, खुदवां थाना क्षेत्र के चंदा पिसाय निवासी 90 वर्षीय दूधेश्वर यादव तथा शिवगंज निवासी 40 वर्षीय लालू प्रजापति के रूप में हुई है।
इनमें आशा देवी, कोमल कुमारी, लालू प्रजापति, प्रीति देवी, सुफल चौहान, मो. मोहिदीन, पुनीता देवी और रुना देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग रफीगंज से बाजार कर अपने-अपने गांव एवं रिश्तेदारों के घर लौट रहे थे, तभी धावा नदी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार व ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया। डॉ. महिमा और डॉ. चांदनी सिंह ने बताया कि गंभीर घायलों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। इधर, ऑटो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन