छुट्टी के समय बच्चों को घर लौटने में हो रही परेशानी
बेतिया। गर्मी की तपिश और लू के थपेड़ों के बीच नौनिहालों का स्कूल जारी छुट्टी के समय बच्चों को घर लौटने में हो रही परेशानी

बेतिया। गर्मी की तपिश और लू के थपेड़ों के बीच नौनिहालों का स्कूल जारी है। स्कूल की छुट्टी दोपहर के 12:30 तक हो रही है। बच्चों को घर लौटने में परेशानी हो रही है। छोटे बच्चे सुबह में स्कूल तो चले जा रहे हैं, लेकिन घर लौटते समय प्रचंड धूप से वे बीमार पड़ रहे है। अभिभावकों का कहना है कि अन्य जिलों की तरह पश्चिम चंपारण जिले में भी स्कूलों की छुट्टी की टाइमिंग को कम किया जाए। रामकृष्ण विवेकानंद विद्यालय के निदेशक मदन बनिक ने कहा कि छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। स्कूल में पानी की संपूर्ण व्यवस्था होने के कारण कोई परेशानी नहीं है।
लेकिन स्कूल की छुट्टी की टाइमिंग छोटे बच्चों के लिए घटाने पर अब हम लोग विचार कर रहे हैं। काफी तेज धूप होने के कारण बच्चों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि एक साथ चार-पांच विद्यालय होने के कारण भी जाम की समस्या हो जा रही है। जिस पर भी निजात मिलनी चाहिए। इधर हाई स्कूलों के बच्चों में ज्यादा समस्या देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन प्राथमिक और प्रारंभिक विद्यालय के बच्चों में परेशानी देखने को मिल रही है। अभिभावकों में धनंजय कुमार, सतीश कुमार आदि का कहना है की छुट्टी की टाइमिंग अगर कम किया जाए तो छोटे बच्चों को परेशानी नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन