School Timings Changed Due to Severe Heatwave in Siwan भीषण गर्मी को ले सरकारी-निजी विद्यालयों का समय बदला, Siwan Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी को ले सरकारी-निजी विद्यालयों का समय बदला

सीवान में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय बदला गया है। इससे बच्चों को दोपहर में धूप में घर नहीं आना पड़ेगा। यह निर्णय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए राहत का कारण बना है। यह व्यवस्था 24 से 30 अप्रैल तक लागू रहेगी।

Fri, 24 April 2026 06:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
 भीषण गर्मी को ले सरकारी-निजी विद्यालयों का समय बदला

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप लू को देखते हुए अब सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। इससे अब अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। कारण कि अब बच्चों को दोपहर में चिलचिलाती धूप में घर नहीं आना पड़ेगा। साथ ही समय परिवर्तन से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी नहीं खड़ी होंगी। बताते हैं कि वर्ग संचालन का समय बदले जाने से स्वास्थ्य संबंधित जोखिम भी कम होगी। बहरहाल, जिले में तेज धूप व बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए सरकारी व निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य में पहले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान; यूपी-बिहार को लेकर क्या अपडेट

जिला प्रशासन के इस निर्णय से न सिर्फ छात्र व अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, बल्कि शिक्षक भी इस निर्णय से खुद को सहज महसूस कर रहे हैं, क्योंकि अब छात्र-छात्राओं को भरी दोपहरी में स्कूल से घर नहीं लौटना पड़ेगा। बताते हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों, प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र समेत निजी कोचिंग संस्थानों में पूर्वाहृ 11.30 बजे के बाद सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। यह व्यवस्था 24 अप्रैल शुक्रवार से 30 अप्रैल गुरुवार तक जारी रहेगी। बताते हैं कि जिले में चल रही अत्यधिक गर्म हवाएं, लू व दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी अवधि में सरकारी व निजी विद्यालयों में छुट्टी होने से चिलचिलाती धूप, लू व भीषण गर्मी से विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों, प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र समेत निजी कोचिंग संस्थानों में पूर्वाहृ साढ़े 11 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने इस संदर्भ में गुरुवार को निर्देश जारी करते हुए विद्यालय व संस्थान प्रबंधन को जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को पुर्ननिर्धारित करने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में साढ़े 12 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।