गर्मी पैकेज ::: लू के थपेड़े स्कूली बच्चों की सेहत पर पड़ रहे भारी
मुजफ्फरपुर में चिलचिलाती धूप से स्कूली बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है। 40 डिग्री तापमान में बच्चे स्कूल से लौटते समय परेशान हैं। अभिभावक स्कूल टाइमिंग को लेकर चिंतित हैं और छुट्टी का समय सुबह 11 बजे करने की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बैठक बुलाने की बात कही है।

मुजफ्फरपुर, वसं। चिलचिलाती धूप स्कूली बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। आसमान से बरसते अंगारे के बीच दोपहर में छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चे बेहाल हो रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच स्कूलों में छुट्टी के समय को कम करने की मांग उठने लगी है। चिलचिलाती धूप में 40 डिग्री पार तापमान और लू जैसी स्थिति के बीच स्कूल से लौटना बच्चों के लिए चुनौती बन गया है। कई महिलाएं अपने बच्चों को आंचल में ढंककर घर ले जाती नजर आती हैं। वहीं टोपी, छाता के सहारे तेज धूप और लू से बच्चों को बचाने का प्रयास करते अभिभावक दिखते हैं।
छुट्टी के समय बच्चे के मुरझाए चेहरे से उनकी परेशानी झलक रही है।बीवीगंज के रविरंजन कुमार व प्रियंका कुमारी का कहना है स्कूल की टाइमिंग सही नहीं है। प्रियंका के अनुसार लू से बचाने के लिए वह अपने बच्चों को आंचल में छुपाकर लाती हैं। वे लोग चाहती हैं कि छुट्टी 11 बजे तक दे दी जाए।हर क्लास का अलग-अलग टाइमिंग, बच्चे-अभिभावक दोनों परेशानभीषण गर्मी के बीच स्कूलों की टाइमिंग को लेकर भारी असमंजस है। किसी स्कूल में पढ़ाई सुबह 6:30 से शुरू हो रही है, तो कहीं 7:00, 7:30 या 8:15 बजे से। एक समान व्यवस्था नहीं अभिभावक परेशान रहते हैं। देर से कक्षा शुरू होने से छुट्टी भी देर से होती है और लौटते वक्त बच्चे थकान और गर्मी से बेहाल होते हैं। स्कूल टाइमिंग को लेकर कोई एसओपी जारी नहीं है।:: कोट::- मौसम के मिजाज को देखते हुए सोमवार को इस पर बैठक की जाएगी। उसमें स्कूल की टाइमिंग को लेकर कुछ फैसले लिए जा सकते हैं।- सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन