heat and heatwave in bihar temperature will increased said imd Bihar Weather: बिहार में अब 43 डिग्री का टॉर्चर, कई जिलों में लू चलने के आसार; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में अब 43 डिग्री का टॉर्चर, कई जिलों में लू चलने के आसार; मौसम का हाल

  • Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।

Mon, 21 April 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में अब 43 डिग्री का टॉर्चर, कई जिलों में लू चलने के आसार; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में पिछले 15 दिनों की राहत के बाद लोगों को गर्मी सताने वाली है। इस सप्ताह राज्य के कई जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।

रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद एवं गया रहा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का सपना होगा पूरा, 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 12 जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मिलेंगी कई सुविधाएं

6 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान हुआ था दर्ज

इस माह 6 अप्रैल को राज्य का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद विभिन्न मौसम घटकों के कारण प्रदेश अलग-अलग शहरों में प्रति दिन रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा चलती रही। इसी कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन, रविवार को सूरज के तल्ख तेवर के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे की गाड़ी में सट गई कार, बहस के बाद ताबड़तोड़ बरसी गोलियां और चली गई 2 जान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।