सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद
शांति समिति की बैठकक्षता पुलिस निरीक्षक रामकुमार सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से शांति, भाईचारे

नावकोठी, निज संवाददाता। थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक रामकुमार सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। बखरी एसडीपीओ कुन्दन कुमार ने कहा कि बकरीद त्याग और बलिदान का पर्व है, जिसे आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। सीओ सूरज कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उपद्रव की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, शंकर राय, अर्जुन पासवान, सुरेश पासवान, अनिल कुमार महतो, मो. सलमान, मो. अकबाल, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नावकोठी, हसनपुर बागर, इसफा, विष्णुपुर, देवपुरा, समसा, रजाकपुर, खैरबन, वृन्दावन, छतौना एवं पहसारा स्थित मस्जिदों में सुबह साढ़े सात बजे से बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन