Aunt fell in love with her nephew left her husband and daughter and got married in a temple, and then चाची को हुआ भतीजे से प्यार, पति-बेटी को छोड़ मंदिर में रचाई शादी, और फिर कर दिया..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

चाची को हुआ भतीजे से प्यार, पति-बेटी को छोड़ मंदिर में रचाई शादी, और फिर कर दिया...

जमुई जिले में लव अफेयर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब एक महिला ने भतीजे के साथ मंदिर में शादी कर ली। अपने पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है। इस मामले में जब पति ने थाने में आवेदन दिया, तो दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Sat, 21 June 2025 09:06 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share
चाची को हुआ भतीजे से प्यार, पति-बेटी को छोड़ मंदिर में रचाई शादी, और फिर कर दिया...

बिहार के जुमई जिले में प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब सात जन्म तक साथ निभाने का वादा कर सात फेरे लेने वाली महिला ने अपने पति और प्यारी सी बेटी को छोड़कर प्रेमी के संग शादी रचा ली। घटना टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 8 साल पहले आयुषी और विशाल की शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटी भी हुई। दोनों के बीच रिश्ता ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच दो साल पूर्व महिला के जिंदगी में गांव के ही एक युवक की एंट्री हो गई। गांव के रिश्ते से महिला के पति का दूर का भतीजा लगता था। दोनों के बीच घंटों बाद होने लगी। आयुषी सचिन के साथ ही रहने की जिद करती थी।

इस मामले में एक बार महिला थाना में पति ने आवेदन दिया था। जिसके आधार पर दोनों को बुलाकर मामले का निष्पादन कराया गया। लगा कि अब सब कुछ ठीक से गुजरेगा। इसी बीच प्रेमी और पति के बीच तू तू, मैं मैं होने लगी। आयुषी से सचिन मिलजुल रहा था। आखिरकार 6 दिन पूर्व आयुषी अपना घर छोड़ सचिन के साथ फ़रार हो गई। विशाल ने इस मामले में टाउन थाना में हथियार के बल पर पत्नी के अपहरण कि लिखित शिकायत की। अपहरण करने का आरोप सचिन पर ही लगा। पुलिस का जब दबाव पड़ा तो सचिन और आयुषी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। दोनों का बयान दर्ज हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन को ही भगा ले गए बदमाश, विदाई हो कर दूल्हे के साथ जा रही थी ससुराल
ये भी पढ़ें:बिहार में रिसेप्शन पार्टी में घुस आए पियक्कड़, दुल्हन सहित 6 लोगों को जमकर पीटा
ये भी पढ़ें:चार बच्चों की मां से बस में हुआ इश्क, दूसरे आशिक को भनक लगी तो कर दिया मर्डर

आयुषी सचिन के साथ ही रहने को तैयार हुई। बेटी अपने पिता विशाल दुबे के पास है। आयुषी कोर्ट में बयान देने के बाद गांव के ही शिव मंदिर में सचिन के साथ शादी रचा ली। सचिन और आयुषी के इस करतूत का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। आखिरकार सचिन आयुषी को लेकर शहर में कहीं रह रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला था। बाद में दोनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।