asi threaten and miscreants tried to snatch gun in bihar purnia ASI को धक्का दिया, धमकाया और पिस्टल छिनने का प्रयास; बिहार में पुलिस पर फिर हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ASI को धक्का दिया, धमकाया और पिस्टल छिनने का प्रयास; बिहार में पुलिस पर फिर हमला

  • इसके बाद मौके पर पुलिस भारी संख्या में पहुंच गई। लेकिन फोर्स को देख कर बदमाश वहां से भाग गए। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा है। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Thu, 10 April 2025 11:10 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
ASI को धक्का दिया, धमकाया और पिस्टल छिनने का प्रयास; बिहार में पुलिस पर फिर हमला

बिहार पुलिस पर हमले की घटनाएं नहीं थम रही हैं। अब पूर्णिया जिले में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम यहां वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने एक ASI के साथ धक्का-मुक्की की उन्हें धमकाया और फिर हथियार छिनने का भी प्रयास किया।

इसके बाद मौके पर पुलिस भारी संख्या में पहुंच गई। लेकिन फोर्स को देख कर बदमाश वहां से भाग गए। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा है। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह घटना शहर के भट्ठा पीओपी के खीरू चौक के पास की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मी से बहस करते नजर आ रहे हैं। नजर आ रहा है कि वहां लोगों की भीड़ जमा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पकड़ौआ विवाह के लिए टीचर किडनैप, तलाश में जुटी पुलिस; मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:बिहार के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, मौसम का हाल

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी पुलिस पर अटैक की खबरें आई थीं। सासाराम और मुजफ्फरपुर में भी पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। यह जानकारी सामने आई थी कि दोनों ही जगहों पर पुलिस टीम पर रोड़े और पत्थर बरसाए गए थे। इस पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। इसके अलावा एक महिला भी जख्मी हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शहर-शहर खाकी पर कहर, मुजफ्फरपुर और सासाराम में पुलिस पर बरसे पत्थर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।