Bihar weather report alert issued for thudnerbolt rain in eight districts including patna Bihar Weather: बिहार के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; मौसम का हाल

  • Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार-गुरुवार को उत्तर बिहार के आठ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण में आंधी पानी एवं वज्रपात की चेतावानी है।

Thu, 10 April 2025 08:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; मौसम का हाल

मौसम के मिजाज में आये बदलाव के कारण पटना सहित बिहार के 28 जिलों के अधिकतम तापमान में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास के हवा का चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने से बारिश और वज्रपात का सिस्टम वातावरण में बना है। इस दौरान बिहार में आंशिक बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार-गुरुवार को उत्तर बिहार के आठ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण में आंधी पानी एवं वज्रपात की चेतावानी है।

मौसमविदों के अनुसार इन जिलों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। यह सिस्टम 12 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। पटना सहित आसपास इलाकों में भी इस दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। बुधवार की शाम पटना में आंशिक बारिश भी हुई। कुछ इलाकों में तेज और कहीं आंशिक बारिश हुई। पटना में भी 13 अप्रैल तक मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इससे पहले दिन में पटना सहित कई जिलों में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करते रही। पटना का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वज्रपात ने ली 20 लोगों की जान, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

मौसमविदों के अनुसार डुमरी में 40.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 32.6 मिमी, पिपरा में 29.4 मिमी, बेनीपट्टी में 28.4 मिमी, अररिया में 26.0 मिमी, मटियानी में 24.6 मिमी, पुपरी में 22.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार है।

प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

गया के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री , औरंगाबाद में 2.1 डिग्री , जमुई में 2.1 डिग्री, बांका में 1.7 डिग्री, डेहरी में 2.6 डिग्री, सासाराम में 1.3 डिग्री , भोजपुर में 1.7 डिग्री, गोपालगंज में दो डिग्री, मोतिहारी में 3.4 डिग्री, मधुबनी में 6.5 डिग्री, सुपौल में 8.8 डिग्री, फारबिसगंज में 3.8 डिग्री, किशनगंज में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, विधायक पन्ना लाल के भांजे थे कौशल
ये भी पढ़ें:बिहार के 12 लाख से अधिक मजदूरों के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते वेतन मिलने की उम्मीद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।