Asaduddin Owaisi camp in Seemanchal when Lalu Tejashwi not opened door Bihar Elections लालू-तेजस्वी ने दरवाजा नहीं खोला तो मैदान में उतर गए ओवैसी, सीमांचल में डाल दिया डेरा-डंडा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू-तेजस्वी ने दरवाजा नहीं खोला तो मैदान में उतर गए ओवैसी, सीमांचल में डाल दिया डेरा-डंडा

बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए लालू और तेजस्वी यादव द्वारा दरवाजा नहीं खोले जाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में डेरा डाल दिया है। 5 दिनों तक वे किशनगंज से अररिया और पूर्णिया से कटिहार तक यात्रा करेंगे।

Tue, 23 Sep 2025 07:57 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, किशनगंज
share
लालू-तेजस्वी ने दरवाजा नहीं खोला तो मैदान में उतर गए ओवैसी, सीमांचल में डाल दिया डेरा-डंडा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गठबंधन के लिए लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के दरवाजे बंद होने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में अपना डेरा डाल दिया है। ओवैसी मंगलवार को किशनगंज पहुंचे। यहां से बुधवार को उनकी सीमांचल न्याय यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान वे सीमांचल के चारों जिलों किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 27 सितंबर तक ओवैसी का जगह-जगह रोड शो होगा। AIMIM फिलहाल अकेले ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। 2020 में भी पार्टी ने सीमांचल की 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इनमें से 4 विधायक बाद में लालू-तेजस्वी की पार्टी में चले गए थे।

AIMIM प्रमुख एवं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा होते हुए किशनगंज पहुंचे। उन्होंने किशनगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सीमांचल के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत 24 सितंबर को किशनगंज के रुईधासा मैदान से होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गठबंधन के लिए तेजस्वी के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं

ओवैसी यहां से रोड शो करते हुए किशनगंज प्रखंड के बेलवा हाट होते हुए पोठिया प्रखंड के दामलबाड़ी, पोठिया, तैयबपुर से ठाकुरगंज प्रखंड धर्मकांटा होते हुए कलभट चौक, कुमहियाचौक, फिर बहादुरगंज प्रखंड के लोहागारा, एलआरपीसी चौक से कोचाधामन प्रखंड के जनता हाट होते हुए वापस किशनगंज पहुंचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने आदेश दिया कि इसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो.., AIMIM वर्कर का थाने में आवेदन

किशनगंज में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार को ओवैसी रुईधासा मैदान से हलीम चौक होते हुए कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक होते हुए रहमतपाड़ा, कजलामनी, सोंथाहाट, शीतल नगर होते हुए अररिया प्रखंड के रानीचौक, भेभरा चौक, तारन चौक, बैरगाछी, जीरो माइल, अररिया बाजार होते हुए पूर्णिया पहुंचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमांचल की 24 सीटों पर चौतरफा दांव; NDA और MGB के साथ पीके, ओवैसी भी लगा रहे जोर

अगले दिन शुक्रवार को पूर्णिया से रोड शो की शुरुआत कर वे डगरुआ होते हुए बेलगाछी, बायसी में जुमा की नमाज अदा करेंगे। उसके बाद सिमलबाड़ी चौक से जमाली मार्केट रौटा, अमौर, बड़ा ईदगाह पहुंचेंगे। अगले दिन शनिवार को किशनगंज से डंघरा होते हुए चांदनी चौक, मधेपुरा मदरसा, अदमपुर, थोबोर, लहग, बारसोई, बालू घाट, बिघोर, गोआ गांव करनपुर होते हुए बिलासपुर में उनकी यात्रा समाप्त होगी।

आरजेडी के सामने रखी थी 6 सीटों की मांग, ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे थे ईमान

AIMIM ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए आरजेडी को प्रस्ताव दिया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान पिछले दिनों पटना में राबड़ी आवास के बाहर ढोल-नगाड़े लेकर भी पहुंचे थे। हालांकि, बाद में तेजस्वी यादव ने AIMIM से गठबंधन की बात को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें या लालू यादव को ओवैसी की ओर से कोई प्रस्ताव या फोन नहीं आया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।