Aimim worker complain at police station against tejashwi yadav and said rjd leader order his driver to Crush me तेजस्वी ने आदेश दिया कि इसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो.., AIMIM वर्कर ने RJD नेता के खिलाफ थाने में दिया आवेदन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी ने आदेश दिया कि इसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो.., AIMIM वर्कर ने RJD नेता के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

आवेदन में शहंशाह ने बताया है कि मैंने तेजस्वी यादव से एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल करने की मांग की तो उन्होंने ने अपने ड्राइवर को आदेश दिया कि इसके ऊपर से गाड़ी चला दो। इसके बाद ड्राइवर ने मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे मेरा दायां

Tue, 23 Sep 2025 07:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
तेजस्वी ने आदेश दिया कि इसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दो.., AIMIM वर्कर ने RJD नेता के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के नेता के खिलाफ एआईएमआईएम के एक वर्कर ने दरभंगा के एक थाने में आवेदन दिया है। AIMIM कार्यकर्ता का आरोप है कि जब तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के तहत यहां आए थे तब उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा था उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जाए।

यहां बता दें कि दरभंगा जिले के बिरौल-गंडौल एसएच 56 पर हाटी- कोठी चौक पर 19 सिंतबर को बिहार अधिकार यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे थे। इस दौरान वहां हंगामा हुआ था। इस मामले में एआईएमआईएम कार्यकर्ता अख्तर शहंशाह ने तेजस्वी यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अशरफ अली फातमी पर प्राथमिकी के लिए बिरौल थाने में आवेदन दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 27 % एमपी-एमएलए राजनीतिक परिवार से, इन नेताओं के परिजनों का दबदबा

आवेदन में शहंशाह ने बताया है कि मैंने तेजस्वी यादव से एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल करने की मांग की तो उन्होंने ने अपने ड्राइवर को आदेश दिया कि इसके ऊपर से गाड़ी चला दो। इसके बाद ड्राइवर ने मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे मेरा दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव ने हमारे दोनों नेता गाड़ी के अंदर थे। अगर वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं तो उसे साबित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में मंथन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।