Asaduddin Owaisi called Tejashwi Yadav BJP B team says AIMIM demanded 6 seats only ओवैसी ने तेजस्वी यादव को भाजपा की बी टीम बताया, बोले- हम सिर्फ 6 सीटें मांग रहे थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ओवैसी ने तेजस्वी यादव को भाजपा की बी टीम बताया, बोले- हम सिर्फ 6 सीटें मांग रहे थे

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को किशनगंज से सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को इशारों में बीजेपी की बी टीम बताया।

Wed, 24 Sep 2025 05:53 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, किशनगंज
share
ओवैसी ने तेजस्वी यादव को भाजपा की बी टीम बताया, बोले- हम सिर्फ 6 सीटें मांग रहे थे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गठबंधन न करने से बिफरे असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बी टीम बताया है। किशनगंज से सीमांचल न्याय यात्रा शुरू करते हुए ओवैसी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी AIMIM महागठबंधन में शामिल होना चाहती थी। हमने सिर्फ 6 सीटों मांग की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को पत्र भी लिखा, मगर उसका कोई जवाब नहीं आया।

AIMIM के प्रमुख एवं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को सीमांचल में चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका। उन्होंने किशनगंज शहर के रुईधासा से सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत करते हुए रोड शो किया। इससे पहले अपने संबोधन में ओवैसी ने महागठबंधन खासकर राजद पर तीखा हमला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू-तेजस्वी ने दरवाजा नहीं खोला तो मैदान में उतरे ओवैसी, सीमांचल में डाला डेरा

महागठबंधन में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि भाजपा की बी टीम कौन है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखा, मीडिया के जरिए प्रस्ताव भेजा कि हम गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं। सिर्फ 6 सीट की मांग की गई लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने अपना फर्ज निभाया है और बिहार की जनता देख रही है कि कौन भाजपा को कामयाब करना चाहता है। वहीं, बिहार में AIMIM कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर उन्होंने किनारा करते हुए कहा कि जब लिस्ट जारी होगा तो पता चल जाएगा। साथ ही किसी अन्य दल के साथ गठबंधन को लेकर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गठबंधन के लिए तेजस्वी के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं

बता दें कि सीमाचंल में ओवैसी की पार्टी की पकड़ है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने सीमांचल की 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मगर बाद में 4 विधायक राजद में चले गए थे। वहीं, तेजस्वी यादव पूर्व में असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा की बी टीम बताते रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।