BJP Women s Wing Defends Women s Empowerment Bill Amid Opposition s Criticism नारीशक्ति देश के लिए जरूरी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

नारीशक्ति देश के लिए जरूरी

रानीगंज, अररिया से पवन कुमार रानीगंज। एक संवाददाता। हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा

Fri, 24 April 2026 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
नारीशक्ति देश के लिए जरूरी

रानीगंज, अररिया से पवन कुमार रानीगंज। एक संवाददाता।हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा लोकसभा में लाये गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल विपक्ष के द्वारा विरोध किये जाने पर बिल पास नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शुक्रवार रानीगंज में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्षी दलों के नेताओं को महिला विरोधी मानसिकता का शिकार बताया। शुक्रवार को रानीगंज में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को उनके अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने वाला ऐतिहासिक कानून है। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि भारत की महिलाओं के सपनों, संघर्षों और संकल्पों को नई उड़ान देने का माध्यम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।