हत्या में फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार
उत्तराखंड के देहरादून की पुलिस ने भोजपुर जिले के बबुरा में एक हत्या के मामले में फरार आरोपी आशुतोष कुमार सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है और अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

बड़हरा, संवाद सूत्र। उत्तराखंड राज्य के देहरादून की पुलिस ने भोजपुर जिले के बबुरा थाना पुलिस के सहयोग से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार, देहरादून में दर्ज हत्या के एक मामले में बबुरा गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है और पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी मामले में न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड पुलिस की टीम बबुरा पहुंची। स्थानीय बबुरा थाना पुलिस की मौजूदगी में आरोपित के पैतृक आवास पर इश्तेहार चिपकाकर उसे जल्द न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया।पु
लिस अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दूसरे राज्य की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर विधि-सम्मत कार्रवाई कराई गई है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन