Police Issues Notices to Long-Absconding Accused in Bhojpur Land Dispute Case फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, Ara Hindi News - Hindustan
More

फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

फोटो : बड़हरा के नरगदा गांव में गुरुवार को आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाते पुलिस पदाधिकारी।

Thu, 30 April 2026 08:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा और बलुआ गांवों में पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों के घरों पर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई भूमि विवाद और मारपीट से जुड़े मामलों में न्यायालय के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार, कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने नरगदा गांव निवासी महेश शर्मा और बलुआ गांव निवासी सुदर्शन यादव के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया और दोनों आरोपितों को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं और कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशनगंज: पॉक्सो के आरोपियों पर शिकंजा, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

इसी को लेकर न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस दौरान कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।