आधा दर्जन फरार वारंटियों के घरों पर चस्पा किया इश्तेहार
पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए ------- मचा हड़कंप मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में आरोपित चल रहे फरार हाजिर नहीं होने पर सभी के घरों की होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई फोटो संख्या- 04, कैप्सन- गुरुवार...

पेज तीन के लिए ------- मचा हड़कंप मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में आरोपित चल रहे फरार हाजिर नहीं होने पर सभी के घरों की होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई फोटो संख्या- 04, कैप्सन- गुरुवार को फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा करती नया भोजपुर थाने की पुलिस। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर पुलिस ने गुरुवार को पुराना भोजपुर गांव के फरार कुल आधा दर्जन वारंटियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा तत्काल हाजिर होने की चेतावनी दी है।
पुलिस की कार्रवाई
उक्त कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घरों तक पहुंच कर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुराना भोजपुर के फरार वारंटियों में पप्पू चौधरी, नीरज चौधरी, अनिल सिंह, आकाश सिंह और मनीष मिश्रा का नाम शामिल हैं। उपरोक्त सभी आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें कुछ लोगों पर मारपीट की एफआईआर दर्ज है। जबकि कुछ अन्य पर आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं।
आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद भी आरोपित लगातार फरार चल रहे है। फरार रहने की स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। वैसे उक्त कार्रवाई आरोपितों को आत्मसमर्पण के उद्देश्य से की गई है। बावजूद इसके यदि वारंटी न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं, तो न्यायालय के आदेश पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन