मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल पर प्रदर्शनी
-भाजपा जिला कार्यालय में बड़हरा विधायक ने किया उद्घाटन, जिलाध्यक्ष के साथ किया अवलोकन, भाजपा की ओर से केन्द्र में मोदी सरकार के 12 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 साल...

-भाजपा जिला कार्यालय में बड़हरा विधायक ने किया उद्घाटन, जिलाध्यक्ष के साथ किया अवलोकन आरा, संवाददाता। भाजपा की ओर से केन्द्र में मोदी सरकार के 12 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल प्रदर्शनी लगाई गई। रविवार को इसका उद्घाटन बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में प्रदर्शनी का अवलोकन बड़हरा विधायक सहित अन्य ने किया। प्रदर्शनी 16 जून तक प्रदर्शित होगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव व अन्य थे।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसरित है। इन 12 वर्षों में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री का 12 सालों का काल सुशासन, आत्मनिर्भर, गरीब कल्याण एवं विकसित भारत को बनाने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन