application filed for making fake residence certificate of CM Nitish FIR lodged in Muzaffarpur Bihar अब सीएम नीतीश का फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दाखिल, मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब सीएम नीतीश का फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दाखिल, मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार का गलत आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के प्रयास को लेकर सरैया थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।  सीएम की छवि धूमिल करने की साजिश की बात कही गयी है।

Mon, 4 Aug 2025 08:33 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
अब सीएम नीतीश का फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दाखिल, मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज

बिहार में सिस्टम में सेंध लगाकर गलत तरीके से आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने या प्रयास के मामले धड़ाधड़ सामने आ रहे हैं। जालसाजों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नहीं छोड़ा। उनका गलत आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के प्रयास का पर्दाफाश हुआ है। इसके पीछे राजनीतिक षडयंत्र को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सरैया अंचल के राजस्व अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस साजिश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की साजिश रची गई थी जो सत्यापन के क्रम में ही पकड़ा गया। अब ऑनलाइन आवेदन करने वाले साजिशकर्ता की पुलिस तलाश कर रही है। इससे पहले पटना में कुत्ते का फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जा चुका है जिसे लेकर बिहार में प्रमाण पत्र बनाने के सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाए गए और लोकसेवकों पर कार्रवाई की गयी।

शिवहर जिले के सलेमपुर निवासी राजस्व अधिकारी अभिषेक सिंह ने एफआईआर में कहा है कि 29 जुलाई को ऑनलाइन आवासीय प्रमाणपत्र का निष्पादन कर रहा था। इस क्रम में पाया कि एक आवेदन मुख्यमंत्री नीतीश कुमारी, पिता लखन पासवान, माता लकिया देवी के नाम का है। आवेदन में आवेदक की तस्वीर की जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई थी। आवेदन देखकर इसकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने और प्रशासनिक कार्यों को सवालों के घेरे में लाने के लिए इस तरह का आवेदन किया गया है। थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एसआई अनिल कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय;आवेदक और अधिकारियों पर FIR

बता दें कि हाल में ही एक कुत्ते की आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का मामला वायरल हुआ था। जिसको लेकर देश स्तर पर बिहार में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हुआ था। साथ ही आवासीय प्रमाणपत्र के नाम पर चल रहे खेल पर सवाल उठा था। इस वारदात के बाद से सूबे में आवासीय प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में सरैया में मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ उनके गलत नाम पर आवासीय बनवाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर के बाद डोगेश बाबू का प्रमाण पत्र; खुल रही पोल

इससे पहले मोतिहारी में फिल्मी एक्ट्रेस मोनालिसा का फोटो लगाकर ट्रैक्टर और नवादा में डोगेश बाबू नाम से आवासीय बनाने का ऑनलाइन आवेदन दाखिल किया गया। हालांकि सभी मामलों में प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कई आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किए गए तो पटना में कार्यपालक सहायक को जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।