After Ayodhya it is Bihar turn a grand temple of Mata Sita will be built Amit Shah announcement from Gopalganj अयोध्या के बाद बिहार की बारी, माता सीता का बनेगा भव्य मंदिर; गोपालगंज से अमित शाह का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या के बाद बिहार की बारी, माता सीता का बनेगा भव्य मंदिर; गोपालगंज से अमित शाह का ऐलान

गोपालगंज में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया उन्होने कि अब अयोध्या के बाद माता सीता की बारी है। बहुत जल्द माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। जो पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा। रामायण सर्किट बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देगा।

Sun, 30 March 2025 09:08 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, गोपालगंज/पटना
share
अयोध्या के बाद बिहार की बारी, माता सीता का बनेगा भव्य मंदिर; गोपालगंज से अमित शाह का ऐलान

दो दिन के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोपालगंज में रैली को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में केवल बुनियादी विकास ही नहीं, सांस्कृतिक विकास और धरोहरों का सम्मान भी होगा। राम मंदिर निर्माण में लालू प्रसाद एंड कंपनी ने अड़ंगे लगाए। अयोध्या के बाद अब माता सीता की बारी है। बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा, जो पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा। रामायण सर्किट बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देगा। बौद्ध सर्किट भी बन रहा है। विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार किया जा रहा है। मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग मिला। भाजपा शासित राज्यों तथा पूरे देश में छठ पूजा को उत्सव बनाने की दिशा में काम हो रहा है। गुजरात में मिथिला महोत्सव का आयोजन हुआ।

आठ हजार करोड़ से सात पुल बन रहे

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने चार लाख करोड़ सड़क और निर्माण पर खर्च किया। एक लाख करोड़ से रेलवे का विकास, दो हजार करोड़ से नए एयरपोर्ट बनाए। 13 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए गए। बिहार में आठ हजार करोड़ से सात पुल बन रहे हैं। 12 हजार 400 करोड़ से चार पुलों का डीपीआर तैयार हो रहा है। महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पुल, भागलपुर के समानांतर दूसरा पुल, मनिहारी-साहेबगंज झारखंड को जोड़ने वाला पुल, मोकामा के पास एक पुल और कोसी नदी पर फुलौत में चार लेन पुल बना। 31 हजार करोड़ से पांच हजार किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाज नहीं आती,गौ माता का चारा खा गए; लालू पर बरसे अमित शाह
ये भी पढ़ें:लालू ने परिवार को सेट किया, नीतीश-मोदी ने विकास की राह दिखाई: अमित शाह
ये भी पढ़ें:नवम्बर तक दिखेगा मोदी-शाह का बिहार प्रेम, प्रशांत किशोर ने बताया कारण

मखाना बोर्ड बनाकर किसानों को सशक्त किया

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने मखाना बोर्ड बनाकर किसानों को सशक्त किया। हर किसान को प्रति वर्ष छह हजार किसान सम्मान निधि उनके खाते में भेजा। मक्का संशोधन केंद्र में 1100 करोड़ खर्च कर मक्का को एमएसपी पर खरीदारी की। बरौनी उर्वरक रसायन लिमिटेड स्थापित हुआ। बिहार के 87 लाख किसानों को हर साल छह हजार दिय् गए। एक करोड़ 60 लाख घरों में नल से जल पहुंचाया गया। तीन करोड़ 52 लाख लोगों को पांच लाख की स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। डेढ़ करोड़ शौचालय बनाए गए। नौ करोड़ को हर माह पांच किलो अनाज दिया गया। एक करोड़ 17 लाख बहनों को गैस सिलेंडर दिये। 40 लाख पक्के घर बने। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में ऐसे कम किए हैं जिनकी आजादी के बाद राजनीति में कोई तुलना नहीं है। 60 करोड़ गरीबों को आगे बढ़ाया। धारा को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा भारत के साथ स्थाई रूप से जोड़ दिया। नक्सलवाद, आतंकवाद आज अंतिम सांसें ले रहा है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार को बाढ़मुक्त बनाने का वादा किया है। रविवार को गोपालगंज में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री ने बिहार के लोगों से इसके लिए पांच साल का समय मांगा। उन्होंने कहा कि एक और पांच साल के लिए एनडीए की सरकार बनाइए, हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करेंगे। बिहार में बाढ़ अतीत बन जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे पांच हजार हेक्टेयर की सिंचाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले यूथ के बीच आरजेडी फेल, पीयू छात्र संघ इलेक्शन में नहीं खुला खाता

बिहार ने देश को नया रास्ता दिखाया है। चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम हो या लोकनायक जयप्रकाश नारायण का लोकतंत्र बचाने का आंदोलन, गोपालगंज और बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। जब-जब मोदीजी वोट मांगने आए, उनकी झोली कमल के फूल से भरने का काम हुआ। मोदीजी ने 10 साल में कई सारे विकास के काम किए, जो 65 साल तक कांग्रेस नहीं कर पाई। 2024-25 के बजट में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेसवे और बक्सर में गंगा नदी पर पुल निर्माण जैसी 26 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी गईं। 21 हजार करोड़ से पीरपैंती बिजली घर और 11 हजार 500 करोड़ से कोसी-मेची लिंक सिंचाई परियोजना की सौगात दी गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।