Angry people blocked gorakhpur bettiah raoa jam at nh 727 angry over vtr forest employees VTR के वनकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सड़क पर बवाल; बिहार-यूपी को जोड़ने वाला NH-727 जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VTR के वनकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सड़क पर बवाल; बिहार-यूपी को जोड़ने वाला NH-727 जाम

  • बगहा में वीटीआर के वन कर्मियों की तानाशाही के विरोध में बिहार-यूपी को जोड़ने वाले नेशलन हाइवे - 727 को लोगों ने जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर उतर आए हैं।

Tue, 28 Jan 2025 11:57 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पश्चिम चंपारण
share
VTR के वनकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सड़क पर बवाल; बिहार-यूपी को जोड़ने वाला NH-727 जाम

पश्चिम चंपारण के बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व यानी वीटीआर के वन कर्मियों पर मारपीट करने के संगीन आरोप लगे हैं। यह आरोप लगने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं और मंगलवार को नाराज लोग सड़क पर उतर आए। बगहा में वीटीआर के वन कर्मियों की तानाशाही के विरोध में बिहार-यूपी को जोड़ने वाले नेशलन हाइवे - 727 को लोगों ने जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर उतर आए हैं। बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं के साथ वीटीआर कर्मियों पर मारपीट करने और बदसलूकी करने का आरोप है। इसी मामले में नाराज होकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया है।

आक्रोशित लोगों ने मदनपुर रेंज का घेराव किया है और बगहा क एसपी और एसडीएम को बुलाने की मांग की है। लोगों के हंगामे को देखते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यहां महादलित बस्ती में रहने वाले गरीब तबके के लोग बरसों से जंगलों में लकड़ी चुनने का काम करते आए हैं। इसी कड़ी में लोगों का आरोप है कि मदनपुर वन विभाग की टीम में शामिल महिला आरक्षी और अन्य वन कर्मियों के द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंच टूटा और धड़ाम से गिरे राजद सांसद अभय कुशवाहा, गया में हादसा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गया में कालका मेल पर भीड़ ने किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल

इन लोगों का यह भी कहना है कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई है। यह लोग शरीर पर जख्म के निशान होने का भी दावा कर रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि उनके बच्चों की भी पिटाई की गई है। इसी बात से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मदनपुर रेंज का घेराव कर दिया है। इस बीच यूपी-बिहार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया है। आक्रोशित लोग वहां उच्च अधिकारियों को बुला कर न्याय की मांग कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में कोहरा, दोपहर में धूप पर पछुआ हवा सताएगी; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।