बिहार चुनाव से पहले बाहर आएंगे अनंत सिंह, सोनू-मोनू फायरिंग केस में पटना हाईकोर्ट से छोटे सरकार को जमानत
आपको बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और उनके लोगों पर फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में पूर्व विधायक बाल-बाल बचे थे। इसी केस में अनंत सिंह पर भी केस दर्ज कराया गया था। अब उन्हें जमानत मिल गई है।

पटना हाई कोर्ट से पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत गई है। अनंत सिंह को चर्चित सोनू-मोनू फायरिंग केस में जमानत मिली है। अनंत सिंह के खिलाफ सोनू की मां ने पंचमहला थाने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस केस में अनंत सिंह जेल में बंद थे। लेकिन अब बिहार चुनाव से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। इसी साल 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और उनके लोगों पर फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में पूर्व विधायक बाल-बाल बचे थे।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है। इस केस में अनंत सिंह की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद पूर्व विधायक ने पटना उच्च न्यायालय का रूख किया था। अब पटना हाईकोर्ट से अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। अब अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। पटना हाईकोर्ट से बेल ऑर्डर की कॉपी जेल प्रशासन को मुहैया कराया जाएगा, जिसके बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे।
मोकामा में सोनू-मोनू गैंग के साथ हुई फायरिंग मामले में केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। इस मामले में अनंत सिंह के तरफ से भी सोनू-मोनू गैंग पर केस दर्ज कराया गया था। इस कांड में सोनू अभी जेल में बंद है और मोनू फरार है। उस वक्त पूर्व विधायक ने दावा किया था कि गांव के एक परिवार को घर से निकालकर ताला जड़ दिया गया था।
जब वो इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए वहां पहुंचे थे तब अचानक उनपर तथा उनके लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी गई थी। इस फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती थी और गांव की सड़क पर इधर-उधर दौड़ रहे लोगों को भी देखा जा सकता था। अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर फायरिंग का आरोप लगा था।




साइन इन