Amrit Bharat Express train from Gaya Ji to New Delhi will run two days a week time table गयाजी से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी, पीएम 22 को रवाना करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गयाजी से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी, पीएम 22 को रवाना करेंगे

गयाजी से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्त को इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

Tue, 19 Aug 2025 07:15 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, गयाजी
share
गयाजी से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी, पीएम 22 को रवाना करेंगे

बिहार के गयाजी से नई दिल्ली के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। रेलवे ने इस ट्रेन का निर्धारित टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। पीएम मोदी की इस दिन बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा है। वे यहां से बिहार की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

रेल सूत्रों के अनुसार, 13697 गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन से हर रविवार और गुरुवार को शाम 4:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, 13698 नई दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:55 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पहुंचा नई अमृत भारत एक्सप्रेस का रैक, गयाजी से किस रूट पर चलाने की तैयारी?

गया जंक्शन पर सीनियर डीसीएम राजीव रंजन ने बताया कि 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोधगया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को रवाना करेंगे। इस अवसर पर रेलवे की ओर से गया जंक्शन पर भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा और स्थल का निरीक्षण कर सभा स्थल तैयार किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से पूर्णिया, जोगबनी तक वंदे भारत की राह खुली; रेल मंत्री ने दिया अपडेट

अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके परिचालन से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।