बिहार पहुंचा नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक, गयाजी से किस रूट पर चलाने की तैयारी?
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक बिहार पहुंचा है। इसे गया स्टेशन पर रखा गया है। गयाजी को जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

चुनावी साल में बिहार को एक के बाद एक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिल रही हैं। इस बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक और रैक बिहार पहुंच गया है। इसे फिलहाल गयाजी जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड में रखा गया है। रेलवे नई अमृत भारत एक्सप्रेस को गयाजी से चलाने की तैयारी कर रहा है। इसे अयोध्या या नई दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। गया से अयोध्या के बीच अमृत भारत ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी हो गया है। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पहला प्राथमिकता गया से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 अगस्त को गयाजी दौरे के दौरान इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, गयाजी से अयोध्या और नई दिल्ली, इन दोनों रूटों पर अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी। हालांकि, पहले कौन-से रूट पर अमृत भारत शुरू होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। इन ट्रेनों के परिचालन से नई दिल्ली के रोजाना चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में भीड़ से राहत मिलेगी। गया जंक्शन से नई दिल्ली के अमृत भारत ट्रेन परिचालन की मांग काफी समय से की जा रही है। वहीं लोग चाहते हैं कि गयाजी से मुंबई, सूरत और बेंगलुरु के लिए भी सीधी ट्रेन चलाई जाए।
अमृत भारत ट्रेन शृंखला की पहली सीधी ट्रेन
गयाजी वासियों में आस जगी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रेल क्षेत्र में बड़ी सौगात देने वाले हैं। गया से अयोध्या और गया से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत इस शृंखला की पहली ट्रेन होगी जो सीधे दिल्ली और अयोध्या पहुंचेगी। फिलहाल साप्ताहिक मालदा-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का गया जंक्शन से होकर परिचालन करायाजारहाहै।




साइन इन