amrit bharat express engine fail due to battery discharge in muzaffarpur अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, बैट्री डिस्चार्ज होने से थमे पहिये, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, बैट्री डिस्चार्ज होने से थमे पहिये

Amrit Bharat Express: भीषण गर्मी में दोपहर के समय ट्रेन रुक जाने से परेशान यात्रियों ने रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत भी की। भगवान स्टेशन पर भी उन्होंने नाराजगी भी जताई। स्टेशन मास्टर और आरपीएफ ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।

Mon, 23 June 2025 06:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, बैट्री डिस्चार्ज होने से थमे पहिये

Amrit Bharat Express: सहरसा लोकमान्य तिलक 11016 अमृत भारत एक्सप्रेस का रविवार को गोरौल-भगवानपुर के बीच इंजन फेल हो गया। इंजन के मोटर को चलाने वाली बैट्री डिस्चार्ज हो गयी थी। इससे सुबह 9:12 बजे के करीब रास्ते में ही चलते-चलते रुक गयी। लोको पायलट ने इंजन में आयी खराबी को तत्काल दुरुस्त कर ट्रेन को सुबह 10.12 बजे भगवानपुर स्टेशन के लूप लाइन पर लाया। उसके बाद गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इसकी सूचना पर कैरेज विभाग से इंजीनियर भगवानपुर स्टेशन पर पहुंचे।

यहां करीब सवा दो घंटे की मेहनत के बाद इंजन को दुरुस्त किया गया। फिर हाजीपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई। हाजीपुर में भी इसे करीब 32 मिनट रोककर फिर से इंजन की जांच की गयी। दोपहर 1:24 बजे आगे के लिए खुली। इंजन को ओएचई से बिजली मिल रही थी, पर मोटर चलाने वाले बैट्री को बिजली नहीं मिल रही थी। इससे बैट्री डिस्चार्ज हो गयी थी। इससे ट्रेनों का परिचालन सवा तीन घंटे से अधिक तक बाधित रहा। करीब एक घंटे तक अप लाइन पर परिचालन नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट

भगवानपुर स्टेशन पर यात्रियों ने जताई नाराजगी

भीषण गर्मी में दोपहर के समय ट्रेन रुक जाने से परेशान यात्रियों ने रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत भी की। भगवान स्टेशन पर भी उन्होंने नाराजगी भी जताई। स्टेशन मास्टर और आरपीएफ ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।